फरार तीसरा खाईवाल भी गिरफ्तार…घटना के बाद आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार…दबिश के बाद न्यायालय में किया गया पेश
फरार खाईवाल को पुलिस ने धर दबोचा..न्यायालय में किया गया पेश

बिलासपुर—सिटी कोतवाली कोतवाली पुलिस ने सट्टा खाईवाल को गिरफ्तार किया है। आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान पकड़े गए आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम और धारा 112 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी रवि बजाज गार्डन सिटी मोपका थाना सरकण्डा का रहने वाला है।
आपरेशन प्रहार के दौरान सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़े खाईवाल को गिरफ्तार किया है। मुखबीर की सूचना और पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर पुलिस टीम ने 6 जनवरी को धावा बोलकर दो आरोपियों को सट्टा पट्टी खिलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। पकड़े गए दोनो आरोपियों के खिलाफ तत्कालीन समय टीम ने धारा 6 ( क ) छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम और धारा 112 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।
पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम शुभम पाण्डेय और राजेश कहार है। शुभम और राजेश थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के निवासी है। दोनो ने गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ में बताया कि रवि बजाज के लिए काम करते हैं। पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी रवि बजाज के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया। छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि रवि बजाज पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए फरार हो गया है।
घटना के बाद फरार आरोपी की लगातार पता साजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया। विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






