एतिहासिक होगा विधानसभा घेराव…कांग्रेस प्रभारी ने किया रिचार्ज…कहा…हम अब यहां मिलेंगे..जनता का मिल रहा समर्थन
प्रदेश में अराजकता का वातावरण...24 को ऐतिहासिक घेराव

बिलासपुर—बिलासपुर जिला प्रभारी महामंत्री सुबोध हरितवाल बिलासपुर पहुंचे। कांग्रेस भवन में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, महापौर रामशरण यादव, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय और सभापति शेख नजीरुद्दीन के साथ बैठक कर विधानसभा घेराव की रणनीति पर विचार वमर्श किया। उन्होने बताया कि 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस दौरान बिलासपुर की उपस्थिति ज्यादा से ज्यादा होनी चाहिए।
बैठक में सुबोध हरितवाल ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ से कम से कम 25 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। अलग अलग ज़िले के कार्यकर्त्ताओ को एक निश्चित जगह एकत्रित होना होगा। घेराव में प्रदेश के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। उन्होने स्प्ष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। छोटी छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार, मर्डर, सरे राह चैन स्कैनिंग, फिरौती, लूट, डाका जैसे गम्भीर अपराध से जनमानस व्यथित है।
सुबोध ने उपस्थित कांग्रेस नेताओं को बताया कि किसानों को उन्नत बीज नही मिल रहा है। खाद की कालाबाजारी हो रही है। सरप्लस राज्य में बिजली टोटा हो गयाङ । समितियों में धान शॉर्टेज की शिकायत आम हो गयी है। धान में करोड़ो का घोटाला हो रहा है। जनता बिजली कटौती, बिजली बिल दर बृद्धि से परेशान है। इन्ही तमाम मुद्दों को लेकर विधासभा का घेराव किया जाना है।
हरितवाल ने कहा कि पिछली बैठक में विधानसभा घेराव को लेकर सभी को जिम्मेदारियां दी गयी थी। उम्मीद है कि लोग अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सजग होंगे। हमें विश्वास है कि ऐतिहासिक घेराव में बिलासपुर का सर्वाधिक योगदान रहेगा।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे




