यहां से बरामद हुआ धान का अवैध भण्डार..टीम ने किया दोनो दुकानों को सील..कलेक्टर ने अफरा तफरी करने वालों को फिर किया सावधान

दो अलग अलग ठिकानों से साढ़े तीन लाख का धान बरामद

बिलासपुर— जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई कर धान का अवैध भण्डार बरामद किया है। बरामद अवैध भण्डारी की कीमत करीब 3 लाख रूपयोंसे अधिक है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश भी दिया है। कलेक्टर अवनी शरण ने ने बताया कि अभिायन को और तेज किया जाएगा। किसी को अवैध गतिविधियों का मौका नहीं दिया जाएगा।
कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि धान कोचियों और धान से जुड़ी अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्व,खाद्य और मण्डी की संयुक्त टीम ने दो ठिकानों पर दबिश देकर 108 क्विंटल धान का अवैध भण्डार जब्त किया है। संयुक्त टीम ने दोनों ठिकानों को सील कर दिया है। बरामद धान की कीमत करीब साढ़े लाख रूपयों से अधिक है।
कलेक्टर शरण ने कहा कि धान खरीदी के लिए अब सीमित समय बचा है। इस दौरान कोचिया और दलाल किस्म के लोग मौके का नाजायज फायदा उठाने का भरपूर प्रयास करेंगे। लेकिन किसी को मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। टीम को हमेशा सक्रिय रहने का आदेश दिया गया है।
जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि संयुक्त टीम ने शुक्रवार को तखतपुर तहसील ग्राम भीमपुर स्थित साहू किराना स्टोर पर धावा बोला। दुकान संचालक  मनोज साहू से करीब 230 बोरी धान बरामद किया गया। किसी प्रकार का वैध दस्तावेज पेश नहीं किये जाने पर धान को सील कर दिया गया है।
इसके अलावा टीम ने  ग्राम लिम्ही स्थित बलराम यादव के ठिकाने से 40 बोरी धान का अवैध भण्डार जब्त किया है। दोनों ही प्रकरण में मंडी अधिनियम की धारा 23 के तहत कार्रवाई की गयी है। दोनो जगह से बरामद 270 बोरी यानी 108 क्विंटल की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रूपयों से अधिक है । आने वाले समय में कोचियों और धान की अफरा तफरी करने वालों के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा।
तालाब के पेट से 1000 किलोग्राम लहान जब्त..182 लीटर से अधिक कच्ची शराब बरामद...आबकारी ने इतने आरोपी को भेजा जेल

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *