वीडियो एडिटर ने किया रेप..बनाया अश्लील वीडियो…धमकी देकर 6 महीने किया अनाचार..विरोध करने पर मारा पीटा

फरार आरोपी को पुलिस ने अम्बिकापुर में धर दबोचा

बिलासपुर—सरकन्डा पुलिस ने पीड़िता का अश्लील विडियो बनाकर दुष्कर्म के जुर्म में फरार आरोपी गिरफ्तार किया है।आरोपी का नाम आयुष नारायण शर्म है। आरोपी अम्बिकापुर स्थित केदारपुर का निवासी है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाया। फिर बदनाम करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण किया है।
 सरकन्डा पुलिस के अनुसार नाबालिक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी नारायण शर्मा से जान पहचान हुई। दोनों मिलकर विडियो एडिटिंग का काम करते थे। 2 अगस्त 2023 को वीडियो एडिटिंग करने आरोपी सरकण्डा स्थित घर आया। अकेली पाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके अलावा आरोपी ने छिपाकर विडियो भी बनाया। विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी दिया। इसके बाद उसने लगातार 6 माह तक शारीरिक शोषण किया।
 रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि 24 मई .2024 को आरोपी ने बिलासपुर साइंस कालेज के पास बुलाया। और उसने गाली गलौच कर मारपीट किया। मोबाईल तोड़कर भाग गया । पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए अपराध कायम कर विवेचना में लिया।टीम के साथ आरोपी आयुष नारायण शर्मा की पतासाजी शुरू हुई। जानकारी मिली कि अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाईल टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी आयुष नारायण शर्मा को अम्बिकापुर में धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया। आयुष को विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

NDPS अपराधियों को 15 साल की सजा..कोर्ट ने लगाया भारी भरकम अर्थदण्ड...पुलिस कप्तान ने विवेचक की थपथपाई पीठ

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles