CG News – छात्रहित में कुलपति का महत्वपूर्ण निर्णय, असाइनमेंट शुल्क में 400 से 500 रुपये तक की राहत

CG News.अम्बिकापुर. संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के कुलपति प्रो. राजेन्द्र लाकपाले ने छात्रहित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन के दौरान असाइनमेंट शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया है।

इससे विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम एवं प्रश्नपत्रों की संख्या के अनुसार लगभग 400 से 500 रुपये तक की आर्थिक राहत मिलेगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न विद्यार्थियों एवं छात्र संगठनों द्वारा असाइनमेंट शुल्क में राहत प्रदान करने की मांग की गई थी।

इस पर सकारात्मक विचार करते हुए प्रति प्रश्नपत्र 100 रुपये की दर से निर्धारित असाइनमेंट शुल्क की राशि ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पोर्टल के माध्यम से नहीं लेने का निर्णय लिया गया है। इससे परीक्षा आवेदन के समय विद्यार्थियों पर आर्थिक भार कम होगा।

विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 की दिसम्बर 2026 सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

अधिसूचना क्रमांक 1269/परीक्षा/पूरक परीक्षा/2026, दिनांक 24 सितम्बर 2026 के अनुसार विद्यार्थी 01 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.sggcg.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि परीक्षा शुल्क एवं प्रायोगिक परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय की 29 मई 2026 तथा संशोधित अधिसूचना 29 जुलाई 2026 के प्रावधानों के अनुसार देय होंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पूर्ण करने तथा पोर्टल पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Cabinet Meeting: सोमवार को मंत्रालय में साय कैबिनेट की बैठक

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *