CG Anganwadi Bharti- दंतेवाड़ा और मुंगेली जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानिए योग्यता और आवेदन की अंतिम तिथि

मिली जानकारी के अनुसार किरंदुल अंतर्गत ग्राम पंचायत मुलेर कामापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता के रिक्त पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक पात्र स्थानीय महिलाएं 1 अक्टूबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकती हैं। आवेदन बंद लिफाफे में डाक के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर परियोजना कार्यालय किरंदुल में कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जमा किया जा सकता है।

CG Anganwadi Bharti।छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और मुंगेली जिलों में महिला अभ्यर्थियों के लिए सरकारी सेवा में जुड़ने का बेहतरीन मौका सामने आया है.

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दोनों जिलों की एकीकृत बाल विकास परियोजनाओं के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

दंतेवाड़ा के किरंदुल परियोजना अंतर्गत ग्राम पंचायत मुलेर (कामापारा) में कार्यकर्ता पद के लिए, जबकि मुंगेली जिले के तरईगांव और सरिसताल आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता व सहायिका पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है.

दंतेवाड़ा (किरंदुल) भर्ती विवरण:CG Anganwadi Bharti

  • पद: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (ग्राम पंचायत मुलेर कामापारा)
  • आवेदन की तिथि: 16 सितंबर से शुरू, अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2026
  • आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक और पात्र स्थानीय महिला अभ्यर्थी अपने आवेदन बंद लिफाफे में पंजीकृत/स्पीड पोस्ट डाक के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर परियोजना कार्यालय किरंदुल में कार्यालयीन समय (सुबह 10:00 से शाम 5:30 बजे तक) जमा कर सकती हैं.

मुंगेली भर्ती विवरण:CG Anganwadi Bharti

  • तरईगांव केंद्र (कार्यकर्ता पद): आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026
  • सरिसताल केंद्र (सहायिका पद): आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026
  • आवेदन प्रक्रिया: मुंगेली जिले के लिए आवेदन ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं. विस्तृत जानकारी संबंधित कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है.

पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता:CG Anganwadi Bharti

  • शैक्षणिक योग्यता: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम 12वीं (10+2) उत्तीर्ण तथा सहायिका पद के लिए 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.
  • आयु सीमा: आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना भर्ती विज्ञापन जारी होने की तिथि के आधार पर की जाएगी.
  • स्थानीय निवासी की शर्त: आवेदिका का संबंधित विज्ञापित आंगनबाड़ी केंद्र के राजस्व ग्राम क्षेत्र की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है.
अधिकार अभिलेख में कूटरचना...पंजीयक समेत 10 लोगों के खिलाफ FIR का आदेश...शिक्षा विभाग का बाबू सस्पेन्ड

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *