कार मोड़ने पर हुआ विवाद,,,बाइक सवारों ने चालक को मारा पीटा…कार के साथ किया तोड़फोड़..जेल दाखिल कराये गये दोनो आरोपी

कार मोडने के विवाद पर मारपीट और तोड़फोड़

बिलासपुर—कार मोड़ने को लेकर तोड़फोड़ करने और मरने और मारने की धमकी देने के जुर्म में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम मन्नू चौक निवासी मौसम बोले और दयालबन्द निवासी आशीष पानिकर  है। गिरफ्तार आरोपियों को अलग अलग धाराओं के तहत जेल दाखिल कराया गया है। 
टिकरापारा निवासी तरनजीत सिंह नोत्रा ने कोतवाली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24 नवम्बर को करीब 11.30 बजे अपनी कार को मन्नू चौक वाली स़ड़क पर हेमूनगर जाने के लिए मोड़ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में मोटर सायकल को आते हुए देखा। किसी प्रकार के हादसे से बचने के लिए कार को तत्काल रोक दिया। बावजूद इसके मोटरसायकल सवाल आरोपियों ने उत्तेजित होकर मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही कार को भी क्षतिग्रस्त किया।
शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296,115 ( 2 ),351 (2),324 (4) 3 (5) के तहत तत्काल रिपोर्ट दर्ज किया गया। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही कर घटना स्थल से लगे सीसीटीव्ही फुटेज को खंगाला गया। मुखबीरो की सहयोग से आरोपियों की पहचान की गयी। दोनो आरोपियों मौसम बोले और आशीष पानिकर को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया।

चुनावी अभियान के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. कप्तान रजनेश ने दिया सख्त निर्देश..दर्जन भर आरोपी पहुंचे जेल..60 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles