CG News -स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, शिक्षक घायल
CG News/Surajpur/जिले के प्रतापपुर विकासखंड से बड़ी लापरवाही उजागर करने वाली खबर सामने आई है। यहां हरिहरपुर स्थित नेवारडांड प्राथमिक शाला में अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक शिक्षक घायल हो गया।
गनीमत रही कि उस वक्त बच्चे आसपास नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक प्राथमिक शाला भवन के छज्जे का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे आ गिरा। इसी दौरान पास में मौजूद शिक्षक इसकी चपेट में आ गया और घायल हो गया।
घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।









