Rajasthan News- दीपावली पर दुखद हादसे: 8 साल का बच्चा और 70 वर्षीय महिला झुलसे, अस्पताल में भर्ती

Rajasthan News/अलवर में दीपावली का पर्व खुशियों के साथ-साथ दो दुखद हादसों की खबर लेकर आया, जहां एक 8 साल का बच्चा और एक 70 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ये घटनाएं दीपावली की रात को शहर और तिजारा क्षेत्र में हुईं।

पूजा के दौरान साड़ी में लगी आग, महिला और बेटे झुलसे
पहली घटना शहर के लाल डिग्गी स्थित रामानंद नगर की है। दीपावली की रात 70 वर्षीय लक्ष्मी कंवर अपने घर में लड्डू गोपाल को भोग लगा रही थीं। पूजा के दौरान नीचे रखे दीपक की लौ उनकी साड़ी में लग गई, और देखते ही देखते साड़ी में आग की लपटें उठने लगीं।

Rajasthan News/अपनी मां को आग की चपेट में देख बेटे शैतान सिंह उन्हें बचाने दौड़े, जिसमें उनका हाथ भी बुरी तरह झुलस गया। आस-पास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लक्ष्मी कंवर और शैतान सिंह दोनों को गंभीर हालत में अलवर के सामान्य अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पटाखे चलाते समय बच्चा हुआ घायल, चेहरा और हाथ झुलसे
दूसरी घटना तिजारा क्षेत्र की है, जिसने एक 8 साल के बच्चे को बुरी तरह घायल कर दिया। तिजारा निवासी राजेश सैनी के 8 वर्षीय बेटे तरुण सैनी घर पर गली में अनार बम चला रहा था। तभी अचानक वह बम उसके हाथ में ही फट गया।

इस दर्दनाक हादसे में बच्चे का चेहरा और हाथ बुरी तरह से झुलस गए। पिता राजेश सैनी ने बताया कि अनार फटते नहीं हैं, लेकिन यह अचानक तरुण के हाथ में फट गया, जिससे घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तुरंत तरुण को तिजारा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में अलवर रेफर कर दिया गया। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

IAS Transfer 2025- भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों को पोस्टिंग .. 2 के ट्रांसफर

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles