rajasthan news- तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत

rajasthan news/जयपुर/अजमेर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर शनिवार को तेज रफ्तार वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत हो गई जबकि उनकी एक बेटी घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जालिया रूपवास निवासी जसवंत सिंह (30) और उनकी पत्नी चंचल कंवर (28) के रूप में हुई है। उसने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार दंपति अपनी बेटियों तनु (6) और अनु (4) के साथ जवाजा से अपने गांव लौट रहा था। 16 मील चौराहे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उसने बताया कि सिंह और कंवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तनु के हाथ में चोट आई।

पुलिस के मुताबिक अनु सुरक्षित है और राहगीरों की मदद से दोनों बच्चियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

पुलिस ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

Rajasthan News: कोटा में फिर एक कोचिंग छात्र ने की आत्महत्या

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles