jojobetJojobet GirişJojobet GirişKulisbetberlinbetkatlaJojobet GirişholiganbetJojobet GirişMarsbahis GirişCasibom GirişMarsbahis Giriş

CG News-दिवाली के दिन व्यापारी का शव संदिग्ध हालत में मिला, कीटनाशक की बोतलें बरामद

CG News-बालोद जिले में दिवाली के दिन एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के भाठापारा निवासी डगेश्वर उर्फ पप्पू देवांगन (45 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक सुनसान इलाके में उनकी इलेक्ट्रिक कार के बाहर पड़ा मिला।

पप्पू देवांगन अर्जुन्दा, डौंडीलोहारा और निकुम में संचालित समाधान कृषि केंद्र के संचालक थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से दो खाली कीटनाशक की बोतलें बरामद की हैं और प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई है।

पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे ग्राम चौरेल के सुनसान भाठा इलाके में खड़ी एक इलेक्ट्रिक कार के बाहर ग्रामीणों ने एक शव देखा, जो पूरी तरह से काला पड़ गया था। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद अर्जुन्दा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान पप्पू देवांगन के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली कीटनाशक की बोतलें बरामद की हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने कीटनाशक पीकर अपनी जान दी है।

जहर इतना तेज था कि मृतक का शरीर काला पड़ने लगा था।

परिजनों ने बताया कि पप्पू देवांगन सुबह करीब 6:30 बजे घर से निकले थे। जब वे दोपहर तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

त्योहार का दिन होने के कारण परिजनों ने पहले इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया था। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों को सूचित किया गया, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

अर्जुन्दा और आसपास के ग्रामीणों व अर्जुन्दा देवांगन समाज के लोगों ने बताया कि पप्पू देवांगन एक सेवा-भावी और मिलनसार व्यक्ति थे। हालांकि, पिछले तीन सालों से वे पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक रूप से काफी तनाव में थे। उनका और उनकी पत्नी के बीच तलाक का मामला न्यायालय में चल रहा था। कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिशें भी हुईं, लेकिन सुलह नहीं हो पाई, जिसके कारण वे अक्सर तनावग्रस्त रहते थे। दिवाली जैसे बड़े त्योहार के दिन आत्महत्या जैसा कदम उठाना सभी के लिए एक जांच का विषय बना हुआ है।

अर्जुन्दा के उमेश देवांगन ने बताया कि पप्पू देवांगन बचपन से ही अपनी माता के साथ अलग रहते थे।

अर्जुन्दा उनका मामा गांव था, जहां उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से काम करते हुए कृषि केंद्र का सफल संचालन किया और अपने व्यापार का विस्तार किया। वे अपनी बुजुर्ग मां और 9 साल की मासूम बेटी का एकमात्र सहारा थे। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। सोमवार शाम को अर्जुन्दा में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अर्जुन्दा टीआई जोगेंद्र साहू ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल से कीटनाशक के डिब्बे बरामद किए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा।

पुलिस फिलहाल आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है और यह भी खंगाल रही है कि मृतक अकेले आया था या किसी अन्य व्यक्ति के साथ। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles