Mahakumbh 2025: एमपी-यूपी की चाकघाट सीमा पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आलम ये है कि 48 घंटे बाद भी मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित एमपी यूपी की चाकघाट सीमा पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ये हैं, 48 घंटे बाद भी बार्डर पर करीब 28 किलोमीटर का लंबा जाम लगा है।

Mahakumbh 2025।जाम में फंसे लोगों का कहना है कि, उन्होंने बीते 8 घंटों के दौरान महज 20 किलोमीटर का सफर ही तय किया है। रविवार की सुबह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज सीमा में प्रवेश करने वालों को मेला क्षेत्र में पहुंचने के लिए 25 किलोमीटर का सफर तय करना है।

Mahakumbh 2025।रीवा जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे दावे पूरी तरह से निराधार साबित हो रहे हैं। नेशनल हाईवे पर लगे जाम में फंसे हुए श्रद्धालुओं की मदद करने के लिए ग्रामीणों को सड़क पर आना पड़ा है।

Mahakumbh 2025।ग्रामीण ही जहां एक तरफ श्रद्धालुओं के लिए भोजन व्यवस्था कर रहे हैं तो वहीं रात में रुकने की व्यवस्था भी ग्रामीणों ने ही की है। रात में ग्रामीणों ने कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था भी की, ताकि, कुभ जाने वाले श्रद्धालु ठंड से बच सकें।

मेला प्रबंधन एवं सीमावर्ती जिला यानी रीवा जिला प्रशासन इस बात का अंदाजा लगाकर पहले से बैठा था कि, अमृत स्नान के बाद सब कुछ सामान्य हो जाएगा। लेकिन अमृत स्नान के बाद से हालात और विकट हो गए।

क्योंकि अब यहां सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक भीड़ बढ़ी है। श्रद्धालुओं की संख्या ने अब मेला प्रबंधन प्रयागराज, जिला प्रशासन एवं मध्य प्रदेश के रीवा जिला प्रशासन के माथे की लकीरें बढ़ा रही है।

Mahakumbh 2025-महाकुंभ 2025 में स्नान की प्रमुख तिथियां,

जाम से बचने के लिए श्रद्धालु रीवा शहर में एक रात गुजारने का ठिकाना ढूंढ रहे थे। हालात ये हैं कि, यहां के होटल पूरी तरह से पैक हो गए तो लोगों ने विवाह घरों में भी हाथ आजमाया।

जिसका परिणाम हुआ कि रीवा शहर के समस्त होटल एवं विवाह घर पूरी तरीके से फुल हैं। सुबह से लोग फिर प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। एक बार फिर 48 घंटे बाद चाकघाट से लेकर कटरा तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *