Gupt Navratri : आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना से साधक की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं

Gupt Navratri: राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिंदू धर्म में हर महीने कई तरह के तीज त्योहार, व्रत अमावस्या, ग्रहण आदि आते हैं जिनका अपना अलग महत्व होता है।

Gupt Navratri।ठीक उसी प्रकार हर 12 राशियों में भी परिवर्तन होते रहते हैं जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। वहीं कल 26 जून से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना से साधक की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ऐसे में कई राशियों के जीवन में परिवर्तन होने वाला है।

मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में मां स्कंदमाता की पूजा करना लाभदायक होगा। पूजा में उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करें साथ ही दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ करना भी शुभ रहेगा। जीवन में चल रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।

वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों को इस नवरात्रि में देवी महागौरी की आराधना करनी चाहिए। मां को सफेद फूल चढ़ाकर उनके मंत्र का जाप करें। साथ ही ललिता सहस्रनाम का पाठ विशेष फल प्रदान करेगा और जीवन में स्थायित्व व समृद्धि लाएगा।

मिथुन राशि- गुप्त नवरात्रि के समय मिथुन राशि के लिए मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करना उत्तम रहेगा। उन्हें पीले रंग के फूल चढ़ाएं और “ॐ दुं दुर्गायै नमः” या “ॐ घोरायै नमः” मंत्र का जाप करें। इससे मानसिक शांति और आत्मबल में वृद्धि होगी।

शिक्षिका से सरेआम छेड़छाड़..जान से मारने की धमकी...फरार आरोपी यहां से पकड़ाया..चिंगराजपारा से नशे का सौदागर गिरफ्तार

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *