CG News: जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में किया गया मतदान दलों के तृतीय रेण्डमाइजेशन

CG News।जांजगीर-चांपा/ छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के नगरीय निकायों (03 नगर पालिका परिषद, 08 नगर पंचायत) के मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन पश्चात गठित दलों को दल क्रमांक आबंटित किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा की उपस्थिति में आज जिला कलेक्टोरेट कार्यालय सभाकक्ष जिले के समस्त नगरीय निकायों के मतदान दलों का तृतीय रेण्डमाईजेशन किया गया।

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 हेतु मतदान केंद्र पर मतदाता की पहचान स्थापित करने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेजों को मान्य किया गया है।

दस्तावेजों में क्रमशः भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया मतदाता पहचान-पत्र, बैंक/डाकघर फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, आयकर पहचान-पत्र (पैन कार्ड), आधार कार्ड, राज्य/ केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय अथवा अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान-पत्र, केन्द्रीय अथवा छ.ग. राज्य माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी दसवीं एवं बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची, बार कौशिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय-पत्र, फोटोयुक्त निःशक्तता प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैध फोटोयुक्त राशन कार्ड, महाविद्यालय अथवा विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान-पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लायसेंस एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर SEC-ER द्वारा ऑनलाईन जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची को मान्य किया गया है। मतदाता उपरोक्त में से कोई भी एक फोटोयुक्त पहचान-पत्र मतदान केन्द्र पर लेकर जायेगा और पीठासीन अधिकारी द्वारा पहचान स्थापित की जायेगी।

CG NEWS:शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे को पूछताछ के लिए ईडी ने 2 जनवरी को बुलाया

      छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर SEC-ER द्वारा ऑनलाइन जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची को मान्य किया गया है।

यह पर्ची आयोग की वेबसाईट पर दिये गये लिंक से मतदाता के द्वारा डाउनलोड की जा सकती है। इसके लिए वेबसाईट में जाकर वोटर सर्च एण्ड प्रिंट एण्ड अर्बन एवं वोटर सर्च एण्ड प्रिंट एण्ड रूरल नामवार सर्च करके अपना मतदान केन्द्र का विवरण देख व प्रिंट कर सकते हैं।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *