Mahakumbh 2025: प्रयागराज संगम स्टेशन अगले आदेश तक बंद

Mahakumbh 2025/प्रयागराज में महाकुंभ की वजह से भीड़ बढ़ रही है। इस बीच एक बड़ा फैसला लिया गया है। बढ़ती भीड़ के बाद प्रयागराज संगम स्टेशन को अगले आदेश तक बंद किया गया है। बता दें कि प्रयागराज संगम स्टेशन, संगम से सबसे नजदीक है।

Mahakumbh 2025।स्टेशन की कुल क्षमता 1000 से 2000 लोगों की है लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से स्टेशन को बंद कर दिया गया है। हालांकि ट्रेनों का परिचालन नहीं रोका गया है।

सभी स्टेशनों पर RPF के जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है। अधिकारियों को स्टेशन पर ही रहने के लिए आदेश दिया गया है, जिससे क्राउड मैनेजमेंट हो सके। आज 150 से अधिक स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा चुका है। रात तक करीब 200 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। 

बसंत पंचमी के बाद अब महाकुंभ का अगला प्रमुख स्नान माघ पूर्णिमा के दिन संपन्न होगा। माघ पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का खास महत्व होता है।

ऐसे में महाकुंभ और माघ पूर्णिमा के शुभ संयोग में स्नान करने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। इसी दिन प्रयागराज में महाकुंभ का मुख्य स्नान किया जाएगा। 

महाकुंभ का आखिरी प्रमुख स्नान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन किया जाएगा। इसी दिन महाकुंभ मेले का समापन भी होगा। महाशिवरात्रि के दिन त्रिवेणी में स्नान करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही महादेव भोले शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 

मदिरा प्रेमियों को तोहफा..घर बैठे मनपसंद पर मिलेगी ब्रांड की जानकारी...आबकारी सचिव का आदेश...100 प्रतिशत करें व्यवस्था

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 से संबंधित भ्रामक पोस्ट और अफवाहें फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार के निर्देशानुसार सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही गलत सूचनाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है और दोषियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। 

मॉनिटरिंग के दौरान यह पाया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कुछ अकाउंट्स ने झारखंड के धनबाद में हुई एक पुरानी घटना के वीडियो को भ्रामक रूप से प्रयागराज महाकुंभ से जोड़कर प्रसारित किया। इन पोस्ट में यह झूठा दावा किया गया कि “महाकुंभ में अपने गुमशुदा परिजनों की तलाश कर रहे श्रद्धालुओं को योगी सरकार की पुलिस बेरहमी से पीट रही है।”

जब इस वीडियो की फैक्ट चेकिंग की गई, तो यह धनबाद, झारखंड का निकला, जहां 1 जनवरी 2025 को स्थानीय पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया था। महाकुंभ मेला पुलिस ने अपने आधिकारिक अकाउंट से इस वीडियो का खंडन भी किया।

प्रशासन ने इसे राज्य सरकार और पुलिस की छवि खराब करने तथा जनता में विद्वेष फैलाने का षड्यंत्र माना। इस मामले में 14 ‘एक्स’ अकाउंट को चिन्हित कर कोतवाली महाकुंभ मेला में अभियोग पंजीकृत किया गया और विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि महाकुंभ से जुड़ी भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस महाकुंभ 2025 को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और आम जनता से अपील करती है कि किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें

Weekly Horoacope 2025-साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *