CG News: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: रायपुर लौट रहे बैंक मैनेजर के परिवार की कार हाईवा से टकराई, माता-पिता समेत तीन की मौत

यह हादसा शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे हुआ, जिसमें एसबीआई के बैंक मैनेजर के माता-पिता और ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बैंक मैनेजर, उनकी पत्नी और 6 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

CG News ।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक सड़क दुर्घटना सामने आई है, जहां नेशनल हाईवे 53 पर कोडार बांध के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े हाईवा ट्रक से जा भिड़ी।

यह हादसा शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे हुआ, जिसमें एसबीआई के बैंक मैनेजर के माता-पिता और ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बैंक मैनेजर, उनकी पत्नी और 6 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे के शिकार हुए चंदन अभिषेक भारतीय स्टेट बैंक, नरहरपुर (कांकेर) में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वे अपने पूरे परिवार के साथ झारखंड के बोकारो से रायपुर लौट रहे थे।

कार में उनके साथ उनके पिता अवध किशोर पांडेय (69 वर्ष), माता चित्रलेखा पांडेय (65 वर्ष), पत्नी खुशबू कुमारी, 6 वर्षीय बेटा ध्रुव अभिषेक और 34 वर्षीय ड्राइवर ईश्वर ध्रुव मौजूद थे। यात्रा के दौरान अचानक ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़े हाईवा ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में बैंक मैनेजर के माता-पिता और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चंदन अभिषेक, उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए तुमगांव उप-स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

Warden Suspend : अधीक्षिका निलंबित, छात्रावास में पुरुषों की एंट्री और वित्तीय गड़बड़ी पर गिरी गाज

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हाईवा ट्रक बिना इंडिकेटर और रिफ्लेक्टर के सड़क के किनारे खड़ा था, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई थी। पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *