बेलतरा विधानसभा को करोड़ों की सौगात….विधायक सुशांत ने बताया..बनाये जाएंगे छोटे बड़े पुल..15 से अधिक गांवों में सामुदायिक भवन

विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयास से बेलतरा को 9 करोड़ की सौगात

बिलासपुर—बेलतरा में आधारभूत संरचना के विकास को लेकर स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला ने 9 करोड़ से अधिक कार्य स्वीकृत कराया है। सुशांत शुक्ला ने बताया कि सेलर-पौंसरा मार्ग में खारून नदी पर उच्च स्तरीय पुल समेत पांच अन्य गांवों में छोटे पुल-पुलिया का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 15 गांवों में सामुदायिक भवन बनाया जाएगा।
बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। इसी कड़ी में विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयास से विधानसभा को पीडब्ल्यूडी,मंडी बोर्ड, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से 9 करोड़ 3 लाख का विकास कार्यों का तोहफा मिला है। स्वीकृत राशि से ग्राम पौंसरा से सेलर मार्ग में खारून नदी पर 5 करोड़ 18 लाख 46 हजार की लागत से उच्च स्तरीय पुल बनाया जाएगा। पुल के बनने से इस क्षेत्र की बहुत बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।
      इसके अलावा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधोसरंचना एवं पर्यावरण निधि से कोरबी में 12 लाख की लागत से तुलांगी नाला में पुलिया निर्माण होगा। ,लिम्हा में 12 लाख की लागत से अंधियारीपारा में दुधारा नाला पुलिया निर्माण कार्य कराया जाएगा। ,रामपुर में 15 लाख की लागत से तुंगानाला में पुलिया निर्माण कार्य होगा। इसके अलावा बैमा में 12 लाख की लागत से तेली मोहल्ला नाला में पुलिया का निर्माण कार्य होगा। मटियारी में 12 लाख की लागत से हिन्दुनाला में पुलिया निर्माण कार्य और चोरहादेवरी में 15 लाख की लागत से भरकहा नाला पुलिया निर्माण कार्य की मांग को पूरा किया जाएगा।
15 गांवों में सामुदायिक भवन
छ.ग. राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने बेलतरा विधानसभा के 15 गांवों में सामुदायिक भवन के लिए 2 करोड़ 38 लाख 50 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। राशि से प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 15 लाख 90 हजार की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। खैरखुण्डी,बेलतरा,भरवीडीह,करमा कडरी,मंजूरपहरी,मोहतराई,मदनपुर,परसौडी,पौंसरा,रमदेई,रानी गांव,डंगनिया और नवागांव में सामुदायिक भवन बनाया जाएगा।
आखिर...गिर ही गयी गाज...कर्मचारी की बर्खास्तगी पर कलेक्टर ने लगाया मुहर...क्योंकि किसी भी पत्र का नहीं दिया जवाब

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *