जिला बदर के दो आरोपी गिरफ्तार…दण्डाधिकारी के आदेश का किया उल्लंघन…अण्डरग्राउंड होकर दे रहे थे गतिविधियों को अंजाम

जिला बदर के बाद भी नहीं छोड़ा बिलासपुर जिला

बिलासपुर–सिविल लाइन पुलिस ने जिला बदर के दो आरोपियों को जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों को जिला दण्डाधिकारी अवनीश शरण ने नवम्बर 2024 में जिला बदर का फरमान सुनाया था। बावजूद इसके दोनो आरोपी बिलासपुर में ही लुछ छिप कर अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने दोनों जिला बदर के आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई को अंजाम दिया है। 
पुलिस ने कम्पनी गार्डन डबरीपारा निवासी जिला बदर मृत्युजय सिह और मंगला निवासी आसिफ खान को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों को जिला दण्डाधिकारी ने 5 नवम्बर 2024 को 6 माह के लिये जिला बदर का फरमान सुनाया था। बावजूद इसके दोनों बदमाशों ने आदेश का उल्लंघन किया। अपने अपने घर और मोहल्ले मे लुक छिप कर गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
मामले की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाईन पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया। जिला बदर गुंडा बदमाश मृत्युंजय सिंह और सिफ खान को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान दोनो आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बिलासपुर आए हैं। पुलिस ने पचनामा तैयार कर छत्तीसगढ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 और 15 के तहत वैधानिक कार्यवाही को अंजाम दिया है।
आबकारी की फिर बड़ी कार्रवाई...दो अलग- अलग ठिकानों पर बोला धावा....लहान समेत भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles