कलेक्टर अवनीश ने कहा…बारिश खत्म के साथ बहाना भी खत्म…तेजी से करें यह काम…लेकिन कार्यालयों के लिए खरीदें इनका सामान

मनरेगा में मिली सफलता के लिए सभी एसडीएम का किया सम्मान

बिलासपुर—-कलेक्टर ने मंथन सभागार में आयोजित समय बैठक के दौरान मनरेगा में सामाजिक अंकेक्षण के लिए सभी एसडीएम को सम्मानित किया है। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि बारिश खत्म हो चुकी है। अब कोई बहाना नहीं बचता है कि सड़क मरम्मत का काम ना केवल तेजी से किया जाए। बल्कि कार्य के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। गुणवत्ताहीनता वाले काम के लिए सीधे तौर पर संबधित अधिकारियों को नहीं बख्शा जाएगा। इस दौरान कलेक्टर ने जोर देते हुए कहा कि स्वावलम्बी लखपति दीदियों  की बनायी गयी सामाग्रियों का अपने कार्यालयों में ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। ऐसा कर स्वावलम्बन को बढ़ावा देने में शासन प्रशासन की योजनाओं को प्रोत्साहित करें।
कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने मनरेगा में सामाजिक अंकेक्षण में बेहतर काम करने पर सभी एसडीएम को सम्मानित किया। कलेक्टर ने जोर देते हुए कहा कि बारिश खत्म हो चुकी है।  सड़क मरम्मत के कार्याे को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। क्योंकि अब गुणवत्ता को लेकर कोई बहाना नहीं चलेगा। और ना ही समझौता किया जाएगा।
   कलेक्टर ने जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य के अधिकारियों से कहा किआयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विस्तार से योजना तैयार करें। ग्राम सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी जिम्मेदारी दें। इस दौरान कलेक्टर ने लंबित एक-एक प्रकरणों पर विस्तारके साथ संवाद किा। उन्होंने कहा सीएम जनदर्शन से मिली शिकायतों का निराकरण को प्राथमिकता के साथ लिया जाए।
कलेक्टर ने दुहराया कि लखपति दीदी कई प्रकार की सामग्रियों का उत्पादन कर रही है। सभी अधिकारी अपने कार्यालयों, स्कूल और  हॉस्टल में उपयोग के लिए जरूरत की चीजे दीदियों से खरीदें। इस दौरान उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की अन्य योजनाओं पर भी चर्चा की है।

Big News : सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट,सर्चिंग में निकला CRPF जवान घायल

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles