कलेक्टर का चला चाबुक…टीम ने पकड़ा धान का अवैध भण्डार..रकबा भी कराया समर्पण…फील्ड अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश
टोकन से ज्यादा मात्रा में धाना बरामद..किसान ने किया रकबा समर्पण

बिलासपुर…धान महोत्सव के बीच कोचियों के खिलाफ कलेक्टर आदेश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। राजस्व ,खाद्य और मण्डी की संयुक्त टीम ने दो अलग अलग ठिकानों पर धावा बोला। आरोपियों से सैकडों क्विटंल धान का अवैध भण्डार बरामद किया है। साथ ही रकबा भी समर्पण कराया है। खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि अवैध कारोबारियों के खिलाफ मण्डी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है।
कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार कोचियों के खिलाफ संयुक्त टीम की कार्रवाई थमने का नाम नहीं ले रही है। टीम ने धान का अवैध संग्रहण और परिवहन के खिलाफ विवार को भी अभिायन चलाया। दो ठिकानों पर भौतिक सत्यापन के दौरान भारी अनियमितता को टीम ने उजागर किया है।
जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि उप तहसील गनियारी स्थित ग्राम मुंडा में 150 बोरी धान श्याम बिहारी पाटले को वाहन से अनलोड करते पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान किसी प्रकार वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया। 150 कट्टी धान मण्डी अधिनियम के तहत जब्त किया गया।
इसी तरह तखतपुर एसीएम के आदेश पर संयुक्त टीम ने धान उपार्जन केन्द्र विजयपुर में किसान जनक सिंह से 776 क्विंटल धान का टोकन जब्त किया है। भौतिक सत्यापन के दौरान जनक सिंह से 105 क्विंटल धान कम पाया गया। अधिकारियों ने मौके पर ही जनक सिंह से (5 एकड़ रकबा समर्पण कराया।









