नाबालिग ने किया नाबालिग का रेप…भगाकर ले गया पुणे..आरोपी गिरफ्तार..लिफ्ट मांगकर लूटपाट करने वाला भी पकड़ाया
नाबालिग ने नाबालिक से किया दुष्कर्म..पुणें मंं पकड़ाया आरोपी

बिलासपुर–मस्तूरी पुलिस ने दो अलग अपराध में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। पुलिस के अनुसार लिफ्ट मांगकर आमजन से लूटपाट,मारपीट और वसूली के जुर्म में गिरफ्तार आरोपी का नाम खगेश कुमार साहू है। आरोपी केवटाडीह टांगर का रहने वाला है। इसके लिए दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी को पूणें महाराष्ट्र में पकड़ा गया है। नाबालिग लड़की को बरामद कर परिजनों के हवाले किया गया है।
लूटपाट का आरोपी चढ़ा हत्थे
मस्तूरी पुलिस के अनुसार उस्लापुर बिलासपुर निवासी अनिष सिंह चौहान ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि 13 सितम्बर को मोटरसायकल से कसडोल से बिलासपुर घर आ रहा था। रास्ते में मस्तुरी के ठेला में गुटखा खरीदने रूका । इसी दौरान एक ल़ड़के ने लिफट मांगा। गाड़ी रोकते ही लड़का हमला कर किया और पैसों की मांग करने लगा। घबराकर उसके मोबाईल नंबर पर 5000 रूपये मोबाइल से आनलाइन ट्रांसफर किया। इसके बाद भी आरोपी ने 2500 रूपया मांगा और मारपीट किया।
अपराध दर्ज किए जाने के बाद पतासाजी कर केंवटाडीह टांगर निवासी आरोपी खगेश कुमार साहु को दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कबूल किया। विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाबालिग ने किया नाबालिग का रेप
30 जुलाई 24 को पीड़ित परिवार के सदस्य ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि नाबालिक लड़की 27 जुलाई को घर से बिना बताए कही चली गई है। रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 137(2) का अपराध दर्ज किया गया। पता साजी के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी इस समय नाबालिग लडकी के साथ पूणें में छिपा है।
पुलिस कप्तान के आदेश पर पुलिस टीम ने पुणें में पतासाजी कर बालिका को बरामद किया। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया गयाओ। पीड़िता के बयान पर आरोपी नाबालिग के खिलाफ बीएनएस की धारा 87,65(1), 4,6 पॉक्सो एक्ट को भी एफआईआर में जो़़ॉा गया। नाबिलक बालक को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






