Bilaspur News

और पुलिस ने किया फ्लैग मार्च…शहर में मची हलचल…कप्तान ने किया सावधान…एक एक गतिविधियों पर प्रशासन की नजर

फ्लैग मार्च में कप्तान समेत आलाधिकारी शामिल

बिलासपुर—त्यौहार अमन शांति के साथ मनाएं। शहर के एक एक गतिविधिोयं पर पुलिस की नजर है। ईद और गणपति विसर्जन के दौरान अमन चैन में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी नागरिकों से निवेदन है कि पर्व शांति और उमंग के साथ मनाएं। यदि जिले के किसी भी कोने में असामाजिक गतिविधियों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। यह बातें पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने फ्लैग मार्च के दौरान कही। रजनेश सिंह ने कहा कि ईद और गणेश विसर्जन का पर्व सामाजिक सौहार्ध और भाईचारा का दूसरा नाम है।
  16 सितम्बर 2024 को ईद और गणेश चतुर्थी पर्व देश के साथ ही प्रदेश और बिलासपुर में भी भाई चारे के बीच मनाया जाएगा। जिले और नगर में पर्व के दौरान शांति को बनाये रखने को लेकर पुलिस कप्तान की अगुवाई में विभाग के आलाधिकारियों समेत 300 से अधिक जवानों ने फ्लैग मार्च किया। नगर वासियों को पर्व शांति और अमन चैन के साथ मनाने का संदेश दिया।
  पुलिस कप्तान ने बताया कि जिले में गणेश चतुर्थी का पर्व धूम धाम से मना रहे हैं। शहरवासी प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना के साथ अपनी आस्था को जाहिर कर रहे हैं। ऐसे समय में असामाजिक तत्व, गुण्डे, बदमाशों की गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है। शहर की सौहाद्रपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। शहर की निगबानी में चप्पे चप्पे पर क़रीब 250 से अधिक जवान कानून व्यवस्था में खलल डालने वालों पर लगातार नजर है।
रजनेश सिंह ने बताया कि ईद और गणपति विसर्जन को ध्यान में रखकर विभाग के आलाधिकारियों समेत 300 से अधिक जवानो ने आज नगर प्रमुख चौक चौरहों से होकर खुली सड़क और गलियों में फ्लैग मार्च किया है। इस दौरान पुलिस प्रशासन की असामाजिक तत्वों की एक एक गतिविधिोयं पर नजर है।
पुलिस प्रशासन ने पहले से ही अधिक भीड़ और जमाव वाले स्थानों पर अधिक से अधिक बल फिक्स प्वाइंट निर्धारित किये हैं। थाने की पेट्रोलिंग पार्टी के अलावा अतिरिक्त विशेष पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गयी है। निरन्तर पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों की अवांछित गतिविधयों पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करेंगे।
सफाई कर्मियों के लिए हेल्थ कैंप,253 कर्मियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close