भगदड़.1 दर्जन से अधिक कांग्रेसी पार्टी से बाहर..पूर्व पार्षद भी शामिल…शहर कांग्रेस का आरोप..अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कर रहे प्रचार

कई पार्षद समेत 14 कांग्रेसियों का पार्टी से निष्कासन

बिलासपुर— जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने एक दर्जन से अधिक प्रत्याशियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसमें कई पूर्व पार्षद भी शामिल हैं। शहर जिला कांग्रेस कमेटी प्रमुख ने बताया कि निकाले गए पार्षद पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव प्रचार में शामिल है। शिकायत के बाद जांच पड़ताल के दौरान आरोप सही पाये जाने पर 14 लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। विजय पाण्डेय ने बताया कि अनुशासन के खिलाफ जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

 जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने बताया कि शहर के चालिस वार्डों में प्रत्याशी एलान के बाद प्रचार प्रसार अभियान जारी है। इस दौरान लगातार जानकारी मिल रही थी कि कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार प्रसार कर रहे हैं। मामले में अधिकृत प्रत्याशियों ने लिखित शिकायत भी की। जांच पड़ताल के बाद लगाए गए आरोपों को सही पाया गया है। जबकि ऐसा किया जाना पार्टी अनुशासन के खिलाफ है।

       हासिल रिपोर्ट के आधार पर कई पूर्व पार्षद समेत कुल 14 लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। पार्टी से निकाले गए लोगों पर अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार प्रसार का आरोप है। इसमें प्रमुख रूप से गुरूघासी नगर वार्ड से सुशीला खजुरिया, यही से रेखा काशी रात्रे और गिरिजा देवी सोनी है। इसके अलावा भीमराव अम्बेडकर वार्ड से अमर यादव, राजेन्द्र नगर वार्ड से अब्दुल शाहिद कुरैशी,क्रांति कुमार भारती नगर वार्ड से सरोजनी लहरे,शहीद अशफाक उल्लाह वार्ड से शमा सिद्दिकी, संजय गांधी नगर वार्ड से एसडी कार्टर रेड्डू,शहीद विनोद चौबे वार्ड से तैयब हुसैन, नागोराव शेष नगर से निलेश मांढेवार, कपिल नगर से राकेश कुमार कैवर्त का नाम शामिल है।

    विजय पाण्डेय ने नोटिस जारी कर बताया कि देवकीनन्दन दीक्षित वार्ड से तृप्ति चन्द्रा और त्रिपुर सुन्दरी वार्ड से अजय कुमार यादव को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है।

muhurat trading 2025-दीपावली पर इस बार शाम को नहीं होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जारी हुआ शेड्यूल

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *