कांग्रेस नेताओं की साजिश उजागर…कांग्रेस नेताओं ने किया उग्र प्रदर्शन…कहा…गृहमंत्री ने देश को आंदोलन की आग में झोंका
ध्यान भटकाने के लिए पहले हमला..फिर एफआईआर...कांग्रेस

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर–प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण ने नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन किया। एक दिन पहले संसद में राहुल गांधी से धक्का मुक्की किये जाने का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सांसदों ने बाबा साहब अंबेडकर का अपमान कर लोकतंत्र को जार जार किया है। लोगों का ध्यान भटकान भाजपा नेताओं ने पहले तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धक्का दिया। इसके बाद राहुल गांधी को भी निशाना बनाया। और अपनी गलतियों पर पर्दा डालने के लिए राहुल पर एफआईआर दर्ज कराया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दरअसल केन्द्र की भाजपा सरकार राहुल गांधी से डरती है। उनके खिलाफ साजिश कर अपने अपराध पर पर्दा डाल रही है।
सामने आ ही गयी सच्चाई
कांग्रेस नेताओं ने दोपहर बाद नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन किया। जिला शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार में संसद में विपक्ष के नेता सुरक्षित नही है। एक दिन पहले भाजपा नेताओं ने सदन में राहुल समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अभद्रता किया। धक्का मुक्की कर राहुल गांधी पर जान लेवा हमला का प्रयास किया। सारी सच्चाई सामने आते ही भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। यह बात तो चोरी और सीना जोरी जैसा है। प्रजातंत्र का मखौल उड़ाने बाद भाजपा नेता अपना पाप छिपाने के लिए अब संसद की दुहाई दे रहे हैं। विजय पाण्डेय ने कहा कि मोदी राज्य में संसद सुरक्षित नहीं है। कोई पिस्तौल लेकर अंदर चला जाता है तो कोई किसी की सीट पर 50 हजार की गड्डी छोड़ देता है।
राहुल पर जानलेवा हमला की साजिश
ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा भीम राव अम्बेडकर का अपमान किया है। सदन में बाबा साहब के खिलाफ की गयी टिप्पणी से देश में भयंकर आक्रोश है। बाबा साहेब के अपमान को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। खासकर दलित समाज अमित शाह के बयान से उद्वेलित है। अमित शाह ने अपने घटिया बयान से पूरे देश को आंदोलन की आग में झोंक दिया है। ,कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश मे जिला स्तर पर आंदोलन का फैसला किया है। जनता के आक्रोश को देखते हुए अब भाजपा बैकफुट में चली गई। जनता का ध्यान भटकाने के लिए सदन में हमले की साजिश को अंजाम दिया है। लेकिन जनता सब समझ गयी है। एफआईआर का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
अंजाम के लिए तैयार रहे भाजपा
महापौर रामशरण यादव ने कहा कि 78 वर्ष की आज़ादी के इतिहास में पहली बार सत्ता पक्ष घृणा और नफरत पैदा कर संसद चलाना चाह रही है। शायद सेनानियों ने कभी सत्ता पक्ष का ऐसा वीभत्स रूप की कल्पना नही की होगी। जब सत्ताधारी डरा हो तो विपक्षी साथियो का क्या हाल होगा हम बस कल्पना ही कर सकते हैं। सत्ताधारी दल विपक्ष पर भय ,डर, और आतंक से हराना चाहता है। लेकिन उन्हें इतिहास पढ़ लेना चाहिए कि आतंक के पर्याय हिटलर, मुसोलिनी का क्या हाल हुआ। जिस रास्ते पर भाजपा चल पड़ी है , अंजाम बुरा होना निश्चित है।
नेताओं की विशेष उपस्थिति
विरोध प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, महापौर राम शरण यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन,पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व विधायक रश्मि सिंह, आशीष सिंह, राजेन्द्र साहू,रविन्द्र सिंह, नरेंद्र बोलर,विश्वम्भर गुलहरे, राकेश शर्मा, ऋषि पांडेय,जावेद मेमन, विनोद साहू,लक्की यादव ,तृप्ति चन्दा, सीमा घृतेश,शहज़ादी कुरैशी,जगदीश कौशिक, प्रियंका यादव,रणजीत सिंह,शिवा मिश्रा, उतरा सक्सेना, अन्नपूर्णा ध्रुव,शुभ लक्ष्मी सिंह,सीताराम जायसवाल, अब्दुल इब्राहिम,भास्कर यादव,भरत कश्यप,श्याम पटेल, रमाशंकर बघेल,सुबोध केसरी, मनीष ग्रेवाल, राम प्रसाद साहू, दिनेश सीरिया,सुरेंद्र तिवारी,पुष्पेंद्र मिश्रा,अनिल पांडेय, राजेश ताम्रकार, मनोज सिंह, बबलू मगर,सुभाष ठाकुर,गौरव एरी,शैलेन्द्र जायसवाल, दीपांशु श्रीवास्तव,गजेंद्र श्रीवास्तव, आदेश पांडेय, वसीम बख्श,अजय पन्त,पुष्पेंद्र साहू,रवि साहू,शाहिद कुरैशी,दिलीप पाटिल, पप्पू साहू आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।









