ज्योतिष: मिथुन राशि में मंगल का गोचर, 18 सितंबर से इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, मिलेगी करियर में तरक्की और धन लाभ

Horoscope।ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व माना गया है. ग्रहों के सेनापति और ऊर्जा के कारक ‘मंगल’ समय-समय पर अपनी चाल में बदलाव कर सभी 12 राशियों के जातकों को प्रभावित करते हैं. इसी क्रम में 18 सितंबर 2026 तक मंगल देव बुध की स्वामित्व वाली मिथुन राशि में गोचर (Mangal Gochar) करने जा रहे हैं.
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मंगल के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव यूं तो सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन 4 विशेष राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय बेहद शुभ और फलदायी साबित होने वाला है. आइए जानते हैं गोचर से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।
मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर बेहद मंगलकारी रहेगा. इस दौरान धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को करियर में पदोन्नति (प्रमोशन) और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और आप हर काम को जिम्मेदारी से पूरा करेंगे.
सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए यह परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आय के नए स्रोत खुलने से कमाई में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी. समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के योग हैं.
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के जीवन में यह समय खुशियां लेकर आएगा. प्रतियोगी परीक्षाओं (कॉम्पिटिशन) की तैयारी कर रहे छात्रों और युवाओं को कोई शुभ समाचार मिल सकता है. सामाजिक दायरा बढ़ेगा और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
मकर राशि: मकर राशि के लोगों के लिए मंगल गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है. परिवार में सुख, समृद्धि और शांति का माहौल रहेगा. यदि जीवन में कोई लंबे समय से समस्या चली आ रही थी, तो किसी मित्र के सहयोग से वह दूर होने लगेगी.








