CG News: रायपुर में जशपुर के 100 होनहारों का अंतरिक्ष विज्ञान प्रशिक्षण जोरों पर, तीसरे दिन बच्चों ने वीआर से किया आईएसएस का भ्रमण

CG News.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिले के विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि जगाने और इसके अध्ययन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास के विशेष मार्गदर्शन और पहल पर प्रारंभ किए गए ‘अंतरिक्ष संगवारी’ कार्यक्रम के तहत रायपुर गए जशपुर के 100 चयनित विद्यार्थियों ने छह दिवसीय अंतरिक्ष विज्ञान प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन वीआर से इंटरनेशन स्पेस स्टेशन का अनुभव किया।

गौरतलब है कि बीते मंगलवार, 25 नवंबर को जशपुर के रणजीता स्टेडियम से नगर पालिका अध्यक्ष  अरविंद भगत एवं सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को रवाना किया था। इस एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग प्रशिक्षण में बच्चे व्यावहारिक हैंड्स-ऑन प्रयोगों के जरिए अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां सीख रहे हैं।

कलेक्टर रोहित व्यास की इस नवाचारी पहल से बच्चों को आधुनिक स्पेस टेक्नोलॉजी से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है।

शिविर के पहले दिन आईआईटी बॉम्बे की एल्यूमिनी एयरोस्पेस इंजीनियर श्रीमती मानवी धवन और आईआईटी अहमदाबाद की गोल्ड मेडलिस्ट एयरोनॉटिकल इंजीनियर प्रोफेसर मनीषा ने सत्र लिया। प्रथम दिवस डीएमसी रायपुर अरुण शर्मा, एजुकेटर विवेक वैद्य भी उपस्थित रहे।

पहले दिन बच्चों ने मानव अंतरिक्ष अभियानों की जानकारी ली और स्वयं ‘हाइड्रो-प्रेशर’ व ‘पेपर रॉकेट’ बनाए। दूसरे दिन ऑर्बिटल मैकेनिक्स, होहमैन ट्रांसफर और ‘आईएसएस डॉकिंग सिम्युलेटर’ पर अंतरिक्ष यान जोड़ने का अभ्यास किया तथा रात में सैटेलाइट ट्रैकिंग देखी।

तीसरे दिन बच्चों ने स्पेस स्टेशन की संरचना, लाइफ सपोर्ट सिस्टम, इलेक्ट्रोलिसिस व CO2 रिड्यूसर डेमो, मोर्स कोड गेम और इलेक्ट्रिकल ब्रेडबोर्ड पर काम किया। तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण वर्चुअल रियलिटी के माध्यम से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन का भ्रमण और विशेष खगोल विज्ञान सत्र रहा।

SC का बड़ा आदेश: ED, CBI और पुलिस को गिरफ्तारी से पहले बताना होगा कारण

जिला शिक्षा अधिकारी  नरेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देश पर साथ गए 10 शिक्षक बच्चों का निरंतर मार्गदर्शन कर रहे हैं। आगामी तीन दिनों में विद्यार्थियों को माइक्रोग्रैविटी, स्पेस सूट, स्पेस वॉक और भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *