पुलिस की विशेष टीम करेगी मौत की जांच…एसपी ने दिया 6 सदस्यीय पुलिस टीम को जिम्मा….आईपीएस साबद्रा करेंगे जांच टीम की अगुवाई

रामूराम सुनहले मौत की 6 सदस्यीय पुलिस टीम करेगी जांच

बिलासपुर— पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने लोफंदी निवासी रामूराम सुनहले की मौत को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है। जांच के लिए 5 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया है। टीम की अगुवाई आईपीएस अक्षय प्रमोद साबद्रा करेंगे।   आदेश में बताया गया है कि विशेष टीम जांच पड़ताल के दौरान की जा रही एक एक कार्रवाई को प्रतिवेदन के साथ अवगत कराएगी।

जानकारी देते चलें कि लोफंदी बगीचापारा निवासी रामूराम सुनहले की मौत हो गयी। खबर के बाद जिला और पुलिस प्रशासन ने दौरा किया। ,साथ ही रामू सुनहले की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया। इसके साथ ही पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने आईपीएस अक्षय प्रमोद साबद्रा की अगुवाई में 5 सदस्यीय टीम का गठन कर मौत के कारणों का जांच करने को कहा है।

6 सदस्यी टीम के सदस्यों का नाम

1) निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन..थाना कोनी प्रभारी।

2) सहायक उप निरीक्षक अशोक चौरसिया कोनी

3 )सहायक उप निरीक्षक सुूरेन्द्र तिवारी थाना सकरी

4) प्रधान आरक्षक..जैतराम कश्यप,,विशेष शाखा

5) आरक्षक टंकेश साहू, सिटी कोतवाली

केन्द्रीय मंत्री तक पहुंचा 1 करोड़ 17 लाख की ठगी का मामला...पीड़ित ने लगाई गुहार..पुलिस कप्तान ने कहा..जल्द होगी गिरफ्तारी

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *