चोरी के बाद सोना चांदी मिट्टी में दबाया…दो घंटे के अन्दर आरोपी गिरफ्तार…आरोपी पर अलग अलग थानों में 13 से अधिक अपराध दर्ज

आदतन बदमाश चोरी के आरोप में पहुंचा जेल

बिलासपुर—-कोनी पुलिस ने चोरी नकबजनी मामले में दर्ज अपराध के महज दो घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। आरोपी से चोरी की गयी सभी सामान को भी बरामद कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी आदतन बदमाश है। आरोपी के खिलाफ जिले के अलग अलग थानों में कुल मिलकर 13 से अधिक अपराध दर्ज हैं।
23 नवम्बर 2024 की सुबह 5:45 पर निरतू निवासी शिव निर्मलकर ने थाना पहुंचकर अपराध दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि रात्रि करीब 1 से 2 बजे के बहीच अज्ञात चोर किराए के मकान में धावा बोला। घर से मंगलसूत्र, फटका मनचली, सोने का टुकड़ा, एक जोड़ी चांदी का पायल, 1 नग चांदी का करधन और नगदी पर हाथ साफ किया। अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया।
साथ ही पतासाजी अभियान चलाया गया। इसी दौरान सुबह जानकारी मिली कि तुर्काडीह अंडर ब्रिज के पास संदिग्ध हालत में  एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान संदेही ने अपना नाम मुक्तिधाम सरकन्डा निवासी छोटू यादव बताया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान संदेही छोटू यादव ने बताया कि 22 नवम्बर की रात्रि करीब 10 बजे ई-रिक्शा से तुर्काडीह गया।
तुर्काडीह से पैदल चलकर निरतु स्थित अटल आवास के क्वार्टर नंबर 4 पर धावा बहोला। पत्थर से ताला तोड़कर अन्दर दाखिल हुआ। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद चोरी के सामान को तुर्काडीह ओवरब्रिज के किनारे खाली जगह पर मिट्टी और ईट से ढककर छिपा दिया।
 पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के साथ मौके का मुआयना किया। छिपाकर रखे गये चोरी के सामान का बरामद किया गया। अपराध दर्ज करने के बाद छोटू यादव को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया। इस दौरान जानकारी मिली कि छोटू यादव आदतन बदमाश है। अलग अलग थानों में कुल 13 से अधिक अपाधिक मामले दर्ज हैं।
गौ तस्करी संदेह में तीन की हत्या...हाईकोर्ट ने SIT जांच याचिका को किया खारिज..कहा...ट्रायल कोर्ट में पेश करें अतिरिक्त साक्ष्य

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles