सरकारी रेस्ट हाउस में जुआ खेलते दिग्गज पकड़ाए…पुलिस ने मारा कृषक कुटीर पर छापा..लाखों का फड़…छोड़ी गयीं 6 VIP गाड़ियां
फड़ में नेता अधिकारी और कर्मचारी के शामिल होने की बात

बिलासपुर—(डब्बू सिंह ठाकुर ) कोटा पुलिस ने गोबरीपाट स्थित सरकारी रेस्ट हाउस में लाखों रूपयों पर जुआ लगाते बड़े फड़ पर धावा बोला है। सूत्रों के अनुसार जिले के दिग्गज और नामचीन लोगों के अलावा सत्ता पक्ष के दबंग नेता दाव लगाते पकड़ाए हैं। जानकारी मिल रही है कि फड़ में लाखों रूपया पकड़ाया है। बहरहाल पुलिस कुछ भी नही बता रही है। खबर मिल रही है कि लाइन से पुलिस निरीक्षक समेत जवानों को भी कार्रवाई के लिए बुलाया गया है।
सूत्र ने बताया कि कोटा पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि गोबरीपाट के सरकारी रेस्ट हाउस में जिले के नामचीन और दिग्गज जुआरी 52 पत्ती पर दांव लगा रहे है। खबर पुख्ता पाए जाने पर एसडीओपी की अगुवाई में पुलिस ने सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस कृषक कुटीर पर धावा बोला।
मामले में पुलिस विभाग के आलाधिकारियों से सम्पर्क का प्रयास किया गया। बावजूद इसके किसी ने ना तो फोन उठाया और ना ही काल ही किया। बताया जा रहा है कि जिले के दिग्गजों के अलावा फड़ में कुछ बड़े नेता भी दाव लगाते पकड़ाए हैं।कोटा थाना में भी कोई कुछ जवाब नहीं दे रहा है। शायद इसकी वजह नेता समेत कुछ बड़े अधिकारियों और रसूखदारों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जैसे की जानकारी मिल रही है कि फड़ लाखों का है। खेलने वाले करोड़पति और रसूखदार के अलावा सत्ता पक्ष के कुछ नेता और अधिकारी हैं। इसलिए पुलिस भी जानकारी देने से बच रही है। बहरहाल जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। लेकिन व्हीआईपी 6 गाड़ियों को बहुत ही चालाकी से रेस्ट हाउस से निकाल दिया गया । सीजी वाल के पास दिग्गजों का नाम और उन गाड़ियों की जानकारी है जिसे बचाया गया है।
22 जुआरी गिरफ्तार…









