देशवासियों की आकांक्षाओं का बजट…अमर ने कहा..इसे कहते हैं..सर्वांगीण, सर्वव्यापी और समावेशी बजट..बनेगा विकसित भारत
बजट में 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना..बजट

बिलासपुर–केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन ने भारत का बजट पेश किया। बजट पर अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। इसी क्रम में पूर्व मंत्री और बिलापुर नगर विधायक अमर अग्रवाल ने बजट को सर्वांगीण,सर्वव्यापी और सर्व समावेशी बताया है। उन्होने कहा कि बजट में 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को ध्यान में रखकर बनाया और पेश किया गया है।
प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि बजच गरीब, महिला, युवा और किसान को केन्द्र में रखकर तैयार किया गया है। विशेष रूप से रोजगार, कौशल प्रशिक्षण, MSME और मध्यम वर्ग को ध्यान रखा गया है। बजट में कौशल और रोजगार सृजन की घोषणाएं ऐतिहासिक हैं। 5 वर्ष की अवधि में 4.1 करोड़ युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा।
कृषि और संबंधित क्षेत्रों के लिए उत्पादकता और अनुकूलनीयता 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर नए घर बनाये जाएंगे। मुद्रा लोन की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई है। बजट में एमएसएमई MSME के लिए वित्तीय पैकेज का ऐलान किया गया है। एमएसएमई सेक्टर को दबाव के दौरान बैंक ऋण आसानी से मिलता रहे..इसके लिए क्रेडिट गारंटी योजना शुरू होगी।
अग्रवाल ने बताया बजट में वित्त मंत्री ने 9 सूत्री योजना पेश करते हुए विकसित भारत के लिए कृषि में उत्पादकता, रोजगार और कौशल, सामाजिक न्याय, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, बुनियादी ढांचा, नवाचार और सुधार को प्राथमिकता में रखा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को 5 सालों के लिए बढ़ाने के ऐलान से 80 करोड़ से अधिक लोगों को सीधा लाभ होगा।
अमर ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के मुश्किल दौर में भी भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। भारत में महंगाई दर करीब 4 फीसदी है। चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था के 6.5 से सात प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। केंद्रीय बजट देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला है। उम्मीदों भरा यह बजट भारत को प्रगति की नई ऊंचाई पर पहुंचाएगा।









