राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन

बलरामपुर(पृथ्वीलाल केशरी) राष्ट्रीय मतदाता दिवस एंव सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य अगस्टीन कुजूर के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें यातायात प्रभारी बिमलेश कुमार देवांगन उपस्थित रहे।

इस दौरान प्राचार्य ने लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने,स्वतंत्र,निष्पक्ष,निर्भीक एंव शांति पूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु महाविद्यालय के छात्राओं को मतदाता शपथ दिलायी गई।

इस अवसर पर बिमलेश कुमार देंवागन ने छात्राओं को यातायात नियमों का पालन एवं सावधानियां बरतनें तथा अर्थदण्ड एवं परेशानियों से बचने के उपाय बताये गये।

उन्होनें बताया कि मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 19 एवं केन्द्रीय मोटर नियम 1989 के नियम 21 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत 5 प्रकार के अपराधों के उल्लघंन करने पर 03 महीने की अवधि के लिए ड्रायविंग लायसेंस निलंबन किया जा सकता है।

अधिक गति व नशे में वाहन चलाना,वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग,रेड सिग्नल जम्प जैसे आदि सड़क दुर्घटना से बचने के कई उपाय बताये गय।

इस दौरान कॉलेज के प्राध्यापक, यातायात विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित छात्राएं उपस्थित रहे।

CG NEWS:डा.पालेश्वर प्रसाद शर्मा की रचनाओं को पढ़कर छत्तीसगढ़ को जान सकते हैं - आचार्या डा.पुष्पा दीक्षित

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *