पेड़ पर लटकी मिली सड़ी गली लाश…जीन्स पैंट को मृतक ने बनाया फंदा…मृतक की जेब से मोबाइल और झारसुगड़ा की टिकट बरामद

पैंट का फंदा बनाकर आत्महत्या..या हत्या...जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर—सकरी थाना क्षेत्र स्थित घुरू खार में चार पाच दिन पुरानी सड़ी गली लाश पलाश के पेड़ पर लटकी मिली है। दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच घटना की जानकारी मिलते ही सकरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लाश को पेड़ से उतारा गया। पुलिस ने छानबीन के दौरान जेब से नागपुर व्याया झारसुगड़ा के लिए लोकमान्य तिलक ट्रेन का टिकट बरामद किया  है। मृतक के हाथ में एमके नाम का टैटू दर्ज है। बहरहाल पुलिस ने सड़े गले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
  दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के बाद सकरी पुलिस को जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के घूरू खार में पलाश के पेड़ पर लाश लटकी है। जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौका मुआयना कर अज्ञात लाश को पलाश के पेड़ से नीचे उतारा। पंचनामा कार्रवाई के दौरान आस पास के लोगों ने शव पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस ने यदुनंदन नगर कॉलोनी से लगे बीडी कालोनी में रहने वाले मजदूरों को लाश पहचानने के लिए कहा। लेकिन सफलला नहीं मिली। जानकारी देते चलें कि बी़डी कालोनी में बाहर से  काम करने आए बड़ी संख्या में मजदूर रहते हैं। ज्यादातर मजदूर महाराष्ट्र राज्य के भंडारा नागपुर के रहने वाले है।
 
पुलिस के अनुसार पेड़ पर लटकी लाश करीब चार पांच दिन पुरानी है। सड़ने गलने से शव की पहचान ठीक से नहीं हो पा रही है। अज्ञात शव की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है। प्रथम दृष्टया अपनी स्वयं की काली जींस से फांसी लगाया है। छानबीन के दौरान मृतक के हाथ में एमके नाम से टैटू पाया गया है। जेब में लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की टिकट है। टिकट 18 जनवरी को नागपुर से झारसुगड़ा के लिए कटाया गया है। इसके अलावा मृतक के जेब से एक स्मार्ट फोन भी पुलिस ने जब्त किया है।
 
पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्ट के लिए अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की असली जानकारी मिलेगी। बताते चलें कि करीब 24 दिन पहले ही एक जनवरी को क्षेत्र में एक अन्य श्रमिक ने आत्महत्या किया है। पुलिस के अनुसार तमाम पहलुओं की जांच करेंगेै।
घर बुलाकर आरोपी ने किया बलात्कार.. रात्रि में कई बार बनाया संबध...पुलिस ने किया गिरफ्तार..गाली गलौच के आरोपी मंजनू को भी पकड़ा

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *