Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा

नई बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में नियमित पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

Petrol Diesel Price Hike/मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं.

नई बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में नियमित पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

शुक्रवार से चार मेट्रो शहरों में पेट्रोल और डीजल की रिटेल कीमतें बढ़ गई हैं, जिनमें दिल्ली में तो रेट पेट्रोल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं. वहीं, कोलकात में 3.29 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 3.14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.

इस बढ़ोतरी के बाद जहां दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये प्रति लीटर का हो गया है. वहीं, कोलकाता में वह बढ़कर 108.74 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में बढ़कर 106.68 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं, पेट्रोल चेन्नई में 2.83 रुपये बढ़कर 103.67 रुपये में मिल रहा है.

इसके इतर अगर डीजल की कीमतों की बात करें तो उसमें भी पेट्रोल की तरह दिल्ली में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में जिस डीजल के दाम पहले 87.67 रुपये प्रति लीटर थे. वह अब बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इसी तरह कोलकाता में डीजल की कीमतें 3.11 रुपये बढ़कर 95.13 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. मुंबई में डीजल ठीक कोलकात की तरह 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ा है.

यहां पर इसका लेटेस्ट रेट बढ़ोतरी के बाद 93.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में डीजल 2.86 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 95.25 रुपये में मिल रहा है.

CG Constable Recruitment: 5967 पदों के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख से होगी परीक्षा

इस हफ्ते की शुरुआत में, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने माना कि लगातार बनी वैश्विक अनिश्चितता के बीच, भविष्य में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता.

उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है और पिछली बार कीमतें 2022 में बढ़ाई गई थीं.Petrol Diesel Price Hike

उन्होंने बताया कि तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) बढ़ते वित्तीय दबाव का सामना कर रही हैं और उम्मीद है कि उनकी ‘अंडर-रिकवरी’ (लागत से कम वसूली) 2 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगी.Petrol Diesel Price Hike

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles