नगर पालिका निर्वाचन 2026: ईव्हीएम प्रबंधन, रेण्डमाइजेशन , कमीशनिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

रायगढ़।नगरपालिका निर्वाचन 2026 के अंतर्गत पार्षद पद का निर्वाचन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) के माध्यम से कराया जाना है।

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत ईव्हीएम के प्रबंधन, रेण्डमाइजेशन, कमीशनिंग एवं अन्य संबंधित कार्यों के सुचारु संचालन के लिए अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त तहसीलदार रायगढ़ श्रीमती वर्षा तिवारी को नोडल अधिकारी ईव्हीएम नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार जिला अंत्यावसायी विभाग रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बाबूभाई श्रीवास तथा सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख रायगढ़ मनोज पटेल को ईव्हीएम के सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्वाचन संबंधी समस्त कार्य आयोग द्वारा निर्धारित प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित किए जाएंगे।

CG News: जमीन की फर्जी खरीदी-बिक्री और धोखाधड़ी पर लगेगी रोक:घर बैठे रजिस्ट्री के साथ साथ ही होगा नामांतरण

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles