MP top news: जमीन का सीमांकन करने गए राजस्व दल पर हमला, केस दर्ज

Mp top news। ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उच्च न्यायालय के आदेश पर जमीन के सीमांकन के दौरान मंगलवार को दो गुटों में विवाद हो गया। हालात ऐसे बने कि राजस्व विभाग के अमले को जान बचाकर भागना पड़ा।

जमीन की नाप-जोख कराने गए अमले में शामिल पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, सरोल थाना क्षेत्र के हुरावली मेहरा में जमीन का विवाद चल रहा है और उच्च न्यायालय के निर्देश पर जमीन का सीमांकन किया जाना था।

इसके लिए तहसीलदार अनिल माधव, राजस्व निरीक्षक, पटवारी सहित राजस्व अमला खेत पर सीमांकन के लिए पहुंचे, इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया और बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के विवाद और झगड़े के बने हालात के बीच राजस्व अमले को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा है।

नगर पुलिस अधीक्षक अशोक जादौन ने बताया है कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर राजस्व का दल सीमांकन के लिए गया हुआ था, तभी सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। इसके अलावा, गाली-गलौज और पत्थरबाजी भी की गई। इस मामले में पटवारी की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

राजस्व विभाग ने एक वीडियो फुटेज उपलब्ध कराया है, जिसमें मारपीट करते हुए 14-15 लोगों को देखा जा सकता है। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किए जाने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सरकन्डा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई...तीन बलात्कारियों को किया गिरफ्तार...6 साल से फरार आरोपी भी पकड़ाया..तारबाहर पुलिस ने भी धर दबोचा

 

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *