राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में कलेक्टर सख्त,टैक्स नहीं देने वाले कॉलोनाइजरों पर करें कार्यवाही

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जिले में फार्मर रजिस्ट्री कार्य को आगामी सप्ताह तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए फार्मर रजिस्ट्री का पूर्ण एवं त्रुटिरहित होना आवश्यक है।

बैतूल /कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील कार्यालय में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने राजस्व वसूली की वर्तमान प्रगति को असंतोषजनक बताते हुए नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रतिदिन राजस्व वसूली में वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वहीं समय पर राजस्व जमा नहीं करने वाले बकायादारों को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

        कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने विशेष रूप से कॉलोनाइजरों द्वारा राजस्व जमा न करने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि जो कॉलोनाइजर निर्धारित समय में टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ कुर्की आदि की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

         कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि डायवर्सन, बंटवारा और नामांतरण से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कर उन्हें तुरंत राजस्व पोर्टल पर दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि नामांतरण, बंटवारा और डायवर्सन के लंबित मामलों में सभी पटवारी और आरआई अपने-अपने क्षेत्र के लंबित प्रकरणों की सूची बनाकर तय समयसीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि किए गए कार्य की नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि राजस्व वसूली और प्रकरणों के निराकरण में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। कलेक्टर ने सभी राजस्व अमले को फील्ड में सक्रिय रहकर कार्य करने और शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

फार्मर रजिस्ट्री आगामी सप्ताह तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश

      कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जिले में फार्मर रजिस्ट्री कार्य को आगामी सप्ताह तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए फार्मर रजिस्ट्री का पूर्ण एवं त्रुटिरहित होना आवश्यक है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी एवं मैदानी अमला निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें। फार्मर रजिस्ट्री के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर पोर्टल पर सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र कृषक का पंजीयन शेष न रहे।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles