Admission News- विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी

प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश फार्म विद्यालय की बेवसाईट https://emrsgardawad.org.in से प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय में आवेदन समय प्रातः 10 से दोप 2 बजे तक जमा किया जा सकता है।

Admission News/धार /प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गरडावद ने बताया कि विद्यालय में (CBSE AFFILIATED) में सत्र 2026-27 में कक्षा सातवीं, आठवी एवं कक्षा नवर्मी में अंग्रेजी माध्यम में होने वाली रिक्त सीटों के विरुद्ध प्रवेश हेतु (केवल अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं हेतु) विद्यार्थियों की सूची (पैनल) तैयार की जानी है।

इन सभी कक्षाओं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा (EMRSLT) का आयोजन 7 मार्च 2026 को विद्यालय में प्रातः 10.00 बजे किया जायेगा। सीट रिक्त होने पर ही NESTS की Admission Guidelines के अनुसार मेरिट में आने वाले छात्र/छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा। आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 निर्धारित है।

प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश फार्म विद्यालय की बेवसाईट https://emrsgardawad.org.in से प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय में आवेदन समय प्रातः 10 से दोप 2 बजे तक जमा किया जा सकता है।

अधिक जानकारी हेतु विद्यालय के कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

अलग अलग थाना पुलिस की कार्रवाई...एक दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार..नगद समेत मोबाइल और मोटरसायल बरामद

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles