ChhattisgarhBharatBilaspur NewsMadhya Pradesh NewsRajasthan News

मुख्यमंत्री–उप मुख्यमंत्री का आमना सामना…वर्जिश कर..सीएम साय ने चलाया जमकर बल्ला..मिनी स्टेडियम का दिया तोहफा…कहा…हम हैं ना…

पीएससी छात्र छात्राओं के स्वागत से गदगद हुए सीएम..कहा हम हैं ना....

बिलासपुर—राजनीति के माहिर खिलाड़ी मुख्यमंत्री विष्णु साय ने आज बिलासपुर को कुल 146 करोड़ से बने विकास कार्य का तोहफा दिया। विकास कार्य के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी वर्ग को कुछ ना कुछ जरूर दिया। मिनी स्टेडियम लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने क्रिकेट पिच पर एक दूसरे का आमना–सामना किया। उप मुख्यमंत्री की बालिंग पर सीएम साय ने जमकर बल्ला भांजा। बिलासपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री का सबसे ज्यादा उत्साहित लोक सेवा आयोग के प्रतियोगी छात्र छात्राओं ने पीएससी 2021 परीक्षा में सीबीआई जांच को लेकर दिल से स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि सबके साथ और सबका विकास ही हमारा मंत्र है। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं…हम हैं ना….। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विष्णुदेव साय ने बिलियर्ड और स्नूकर खेल में भी दो दो हाथ किया। 
उप मुख्यमंत्री ने फेंका बाल..और सीएम ने मारा…..
संस्कारधानी बिलासपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शहर के पुराने और प्रतिष्ठित शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला “मल्टीपरपज़ स्कूल“ मैदान को संवार कर 21 करोड़ 79 लाख रूपये की लागत से तैयार मिनी स्टेडियम का लोकार्पण किया। इस दौरान राजनीति के माहिर खिलाड़ी साय ने क्रिकेट मैदान में उप मुख्यमंत्री अरूण साव की बालिंग पर जमकर बल्ला चलाया। शाट्स लगाकर बताया कि खेल उनके रग रग में खेल शामिल है। अपनी बैटिंग से लोगों को ताली बजाने को मजबूर किया।
इनडोर स्टेडियम में अवलोकन के दौरान सीएम साय ने बिलियर्ड्स और स्नूकर पर हाथ आजमाया।फिजिकल एक्सरसाइज कर बताया कि आज भी ना केवल स्वस्थ्य है। बल्कि विपक्ष को चारो खाने चित्त करने की ताकत रखते हैं। कसरत कर साय ने युवाओं को स्वास्थ्य पर ध्यान रखने को कहा। भव्य आतिशबाजी के बीच खिलाड़ियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्याधुनिक मिनी स्टेडियम के बन जाने से खेल के साथ खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
मिनी स्टेडियम में होगा इन्डोर और आउटडोर खेल
बताते चलें कि मिनी स्टेडियम में 14115 वर्ग मीटर का सर्व सुविधायुक्त क्रिकेट मैदान तैयार किया गया है। स्टेडियम की दर्शक क्षमता 850 है।  मिनी स्टेडियम में दिन और रात में भी मैच खेले जा सकेंगे। मैदान में दो अलग से भवन का निर्माण किया गया है।  एक भवन में इनडोर गेम्स जैसे स्नूकर, बिलियर्ड्स, टेबल टेनिस, स्क्वैश, के खेल होंगे। आधुनिक उपकरणों के साथ सर्व सुविधायुक्त जिम भी तैयार किया गया है ।
दूसरे भवन में  ट्रेनिंग हाल का निर्माण किया गया है। यहां खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। भवन में अलग से वीआईपी गैलरी, एनाउंसमेंट बॉक्स और पेंट्री रूम भी बनाया गया है। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए सर्वसुविधायुक्त हास्टल भी बनाया गया है। दो लान टेनिस कोर्ट की विशेष सुविधा भी है। डे नाइट खेल को ध्यान में रखते हुए फ्लड लाइटिंग की भी व्यवस्था है।
 सीएम ने कहा कि बिलासपुर अरपा नदी के दोनो तरफ बसा है। मुख्य शहर में एक सर्व सुविधायुक्त क्रिकेट स्टेडियम का होना बहुत जरूरी था। जहां बड़े स्तर पर मैच का आयोजन किया जा सके। नदी के इस तरफ सर्व सुविधायुक्त स्टेडियम की कमी महसूस की जा रही थी।  इस बात को ध्यान में रखकर ही मिनी स्टेडियम की नींव रखी गई है। यहां क्रिकेट के अलावा विभिन्न प्रकार के इनडोर गेम्स के लिए पूरा सेटअप है। मिनी स्टेडियम के शुरू होने से ना सिर्फ बिलासपुर बल्कि अंचल के खिलाड़ियों को भी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, विधायक अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, धरमलाल कौशिक,संभाग आयुक्त महादेव कांवरे, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण विशेष रूप से उपस्थित थे।
पीएससी छात्रा से कहा..हम हैं ना
मिनी स्टेडियम लोकार्पण समारोह में पहुँचे मुख्यमंत्री साय का पीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले प्रतियोगितयों ने आतिशी स्वागत किया। पीएससी परीक्षा 2021 की सीबीआई जांच के लिए धन्यवाद जाहिर किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों के अभिभावादन को ना केवल स्वीकार किया। बल्कि पारदर्शिता को लेकर कहा..हम है ना….
शुरू होगा मल्हार महोत्सव
मुख्यमंत्री ने लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने सरकार का खजाना खोला। इस दौरान उन्होने मल्हार महोत्सव को फिर से शुरू करने का वादा किया। साथ ही वादा किया कि शासन की तरफ से महोत्सव के लिए 20 लाख रुपए दिए जाएंगे।
           इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वेच्छानुदान से पर्वतारोही निशा यादव को दिया 4 लाख रुपए का चेक भी दिया। उन्होने निशा यादव को माउंट किलिमंजारो की चोटी पर तिरंगा फहराने अग्रिम शुभकानाएं भी दी।
मैजिक वोमेन एप्लीकेशन से लाखों की ठगी...लड़की की आवाज में आरोपियों ने किया शिकार...पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा… More »
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close