MP Jobs – लेखापाल, टीम लिडर, एचआर समेत इन पदों पर भर्ती ..500 से अधिक युवाओं को मिलेगी नौकरी

उप संचालक (रोजगार)  पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि उक्त रोजगार मेले में आवेदकों को कॅरियर बनाने का सुनहरे अवसर के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय प्रारम्भ करने के लिये लोन की प्रक्रिया हेतु मार्गदर्शन भी दिया जायेगा।

MP Jobs -राज्य शासन की मंशा के अनुसार इंदौर जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों में नौकरी दिलाने के लिए युवा संगम कार्यक्रम के अन्तर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला लगातार आयोजित किये जा रहे हैं।

इसी सिलसिले में संयुक्त रोजगार मेला (युवा संगम) जिला रोजगार कार्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था और जिला उद्योग केन्द्र इन्दौर के संयुक्त तत्वावधान में 04 अगस्त सोमवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नन्दा नगर में आयोजित होगा।

                उप संचालक (रोजगार)  पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि उक्त रोजगार मेले में आवेदकों को कॅरियर बनाने का सुनहरे अवसर के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय प्रारम्भ करने के लिये लोन की प्रक्रिया हेतु मार्गदर्शन भी दिया जायेगा।

MP Jobs/साथ ही रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे- Jash Engineering, विशाल फेब टेक, कैश न्यू हॉलेण्ड कन्ट्रक्शन, टी.के. एग्रो प्रायवेट लिमिटेड, औशियन मोटर्स, श्याम टाटा मोटर्स, डी-मार्ट, रूपरंग स्टोर्स, मिग्मा पेट्रोन, एयर विन्सीबल आदि के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा लेखापाल, टीम लिडर, एचआर, सैल्स, बीपीओ, टेक्नीशियन (फिटर/इलेक्ट्रीशियन/ टर्नर/कोपा/मशीनिष्ट, वैल्डर आदि), पेकर/लोडर, मार्केटिंग आदि के विभिन्न 500 से अधिक पदों के लिए साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयन करेंगे।

                रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष के युवा तथा हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में एवं तकनीकी योग्यता जैसे आईटीआई उत्तीर्ण आवेदक भी उक्त पदों हेतु योग्यतानुसार रोजगार प्राप्त करने हेतु आवेदन कर सकते है।

उक्त मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते है।

68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में ‘बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम’ श्रेणी के लिए मिला नामांकन

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Promotion