Bhai dooj 2025 gift ideas/भाई दूज का त्योहार इस बार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह खास पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। यह रिश्ता होता भी बहुत खास है – हमेशा एक दूसरे के साथ नोक-झोंक, लड़ाई-झगड़े के बाद भी भाई-बहन एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।
Bhai dooj 2025 gift ideas/मुसीबत आने पर एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं और खुशियों को बांटते हैं। यही वजह है कि भारतीय संस्कृति में भी इस रिश्ते को खास तवज्जो दी गई है और इसके लिए त्योहार भी मनाए जाते हैं। इसी में से एक है भाई दूज का पावन पर्व। इस खास दिन पर बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है और उसकी लंबी उम्र की कामना करती है।
भाई भी अपना फर्ज निभाते हुए बहन की रक्षा करने का वादा करता है। लेकिन सिर्फ रक्षा करने का वचन ही काफी नहीं होता। अपनी प्यारी बहन के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए भाई उन्हें खास गिफ्ट भी देते हैं।
Bhai dooj 2025 gift ideas/अगर आप भी इस साल अपनी बहन को खुश करना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ ट्रेंडी और आकर्षक गिफ्ट्स ऑप्शन लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर यकीनन आपकी प्यारी बहन खुश हो जाएगी।
1. सिल्वर या गोल्ड पेंडेंट: रिश्तों की चमक बढ़ाने वाला उपहार
अगर आपका बजट अच्छा है, तो आप अपनी बहन को सिल्वर या गोल्ड का पेंडेंट सेट गिफ्ट कर सकते हैं। यह उनके बहुत काम आएगा और जब वो इसे रोजाना पहनेंगी तो आपको जरूर याद करेंगी। मार्केट में पेंडेंट के काफी अच्छे और ट्रेंडी डिजाइन आ रहे हैं। आप हार्ट शेप से लेकर राउंड शेप में पेंडेंट खरीद सकते हैं। ऑनलाइन भी आपको काफी अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे, जो आपकी बहन की पसंद के अनुरूप होंगे।
2. लग्जरी स्किनकेयर हैंपर: निखरेगा चेहरा, बढ़ेगा प्यार
स्किनकेयर का शौक तो अमूमन लड़कियों को होता है। आजकल तो मार्केट में स्किन केयर के कई बेहतरीन प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध हैं। आप किसी अच्छे ब्रांड का स्किनकेयर हैंपर अपनी प्यारी बहन को गिफ्ट कर सकते हैं। इससे न सिर्फ उनका चेहरा चमकेगा, बल्कि आपके लिए उनका प्यार भी बढ़ जाएगा। यह उन्हें यह एहसास कराएगा कि आप उनकी देखभाल और खूबसूरती का ख्याल रखते हैं।
3. चॉकलेट/स्नैक्स हैंपर: खाने-पीने की शौकीन बहन के लिए
अगर आपकी बहन को खाने-पीने का काफी शौक है, तो फिर इससे अच्छा गिफ्ट क्या ही होगा! आप उसे चॉकलेट या स्नैक्स से भरा एक प्यारा सा हैंपर गिफ्ट कर सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि ये आपको बजट में भी मिल जाएगा। भाई दूज पर देने के लिए यह गिफ्ट भी काफी बढ़िया ऑप्शन है। ऑफलाइन और ऑनलाइन आप हैंपर को खुद से कस्टमाइज भी करवा सकते हैं, जिससे यह और भी पर्सनलाइज्ड लगेगा।
4. स्मार्ट वॉच: स्टाइलिश और उपयोगी च्वाइस
अगर आपकी बहन को वॉच पहनने का शौक है, तो स्मार्ट वॉच एक अच्छी च्वाइस हो सकती है। मार्केट में कई ब्रांड की स्मार्ट वॉच अवेलेबल हैं, जिन्हें आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगह से खरीद सकते हैं। 1000 रुपये से इसकी शुरुआत भी हो जाती है, यानी यह आपको बजट से भी बाहर नहीं जाएगी। स्मार्ट वॉच न केवल स्टाइलिश होती है, बल्कि हेल्थ ट्रैकिंग और नोटिफिकेशन जैसी सुविधाओं के कारण काफी उपयोगी भी होती है।
5. कूल सिपर बॉटल या मग: क्यूट और काम की चीज
लड़कियों को क्यूट चीजें काफी पसंद आती हैं। आजकल सिपर बॉटल और मग्स का काफी ट्रेंड चल रहा है। कस्टमाइज्ड बॉटल भी खूब पसंद की जा रही हैं। भाई दूज के मौके पर आप अपनी बहन को कोई कूल या क्यूट सिपर बॉटल या फिर कस्टमाइज किया हुआ मग भी दे सकते हैं। यह उनके बहुत काम आएगा, चाहे वो ऑफिस जाएं, कॉलेज या घर पर ही इस्तेमाल करें। और सबसे अच्छी बात ये है कि ये गिफ्ट भी आपके बजट में रहेगा।