पुलिस की बड़ी कार्रवाई…80 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद…बाइक जब्त..दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

भारी मात्रा में देशी महुआ शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार

बिलासपुर—चकरभाठा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर 80 लीटर शराब समेत मोटर सायकल बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों अनिल कुमार पाटले और दिल कुमार जांगड़े को आबकारी एक्ट 34(2) 59(क) के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। 
चकरभाठा पुलिस के अनुसार पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर पिरैया गांव में धावा बोला। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी  अनिल कुमार पाटले और  दिल कुमार जांगड़े को महुआ शराब बिक्री और परिवहन करते पकड़ा है।
 
      आरोपियों से इस दौरान पुलिस ने 80 लीटर महुआ शराब के अलावा महंगी मोटरसायकल जब्त किया है। आबकारी एक्ट 34(2) 59(क) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

आधुनिक ऑनलाइन तकनीकों ने बढ़ाई आबकारी विभाग की पारदर्शी व्यवस्था में विश्वसनीयता

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *