खाद्य और राजस्व टीम का धमाका…सात ठिकानों से 10 लाख का धान बरामद…323 क्विंटल अवैध भण्डार को किया सील

सात ठिकानों से 323 क्विटंल धान का भण्डार जब्त

बिलासपुर—कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर खाद्य और राजस्व की संयुक्त टीम ने सात ठिकानों पर धावा बोला। मौके से संयुक्त टीम ने करीब 323 क्विटंल धान का अवैध भण्डार जब्त किया है। बरामद धान की कीमत करीब दस लाख रूपयों से अधिक है। कलेक्टर आदेैश पर टीम ने कोचियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई को अंजाम दिया है।
कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर खाद्य ,राजस्व और मण्डी टीम ने एक साथ सात जगह कोचियों के खिलाफ थावा बोला। संयुक्त टीम ने सीपत स्थित ग्राम कुकदा में पिन्टू पटेल के ठिकाने से 16.5 क्विंटल धान जब्त किया। ग्राम खम्हरिया में व्यापारी विकास अग्रवाल के ठिकाने से 80 क्विंटल धान बरामद किया। इसके अलावा व्यापारी सुरेश साहू के ठिकाने से 42.6 क्विंटल धान कब्जे में लिया है।
 टीम ने बताया कि कार्रवाई के दौरान व्यापारी विनोद के ठिकाने से 75 क्विंटल धान के भण्डार को सील किया गया है। इसके अलावा टीम ने मस्तूरी तहसील के ग्राम दर्रीघाट में राकेश अग्रवाल के दुकान से 8 क्विंटल, ग्राम लिमतरा में राठौर किराना स्टोर से 83 क्विंटल धान का अवैध भण्डार कब्जे में लिया है।
 साथ ही टीम ने कोटा में धावा बोला। ग्राम सल्का नवागांव में लक्ष्मी किराना स्टोर से 18 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। इस तरह कुल 323 क्विंटल धान जब्त किया गया है। बरामद धान की कीमत करीब 10 लाख रूपयों से अधिक है।
चार आरोपियों को जिला बदर...मारपीट के जुर्म में एक आरोपी गिरफ्तार...लूटपाट में शामिल बदमाशों को पुलिस ने भेजा जेल

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

× Promotion