खतरे में प्रभारियों की नौकरी..कलेक्टर आदेश पर 14 समिति प्रबंधकों को उपायुक्त का फरमान..प्रमाण के साथ 24 घंटे में पेश करें जवाब
सहकारिता उपायुक्त ने थमाया 14 प्रभारियों को नोटिस

बिलासपुर–सहकारिता उपायुक्त ने जिले के अलग अलग तहसील क्षेत्र स्थित 14 सहकारी समितिओं के प्रभारियों को नोटिस भेजा है। भौतिक सत्यापान के दौरान पायी गयी गड़बड़ियों का जवाब मांगा है। कलेक्टर आदेश पर जारी नोटिस में बताया गया है कि भौतिक सत्यापन करने पहुंची संयुक्त टीम ने धान खरीदी केन्द्रों में भारी खामियों को उजागर किया है। स्पष्टीकरण के साथ जवाब और प्रमाण पेश करें।
सहकारिता उपाय़ुक्त ने कलेक्टर आदेश पर जिले के अलग अलग तहसील क्षेत्र स्थित धान खरीदी केन्द्रों में पायी गयी अनियमितताओं को लेकर नोटिस जारी किया है। 14 सहकारी समितियों के प्रभारी से उपायुक्त ने जवाब मांगा है। नोटिस में बताया गया है कि भौतिक सत्यापन के दौरान संयुक्त टीम ने खरीदी के्न्द्रो में भारी अनियमितता दर्ज किया है। खासकर मस्तूरी बोदरी तहसील क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रों से अनियमितता की सर्वाधिक शिकायतें पायी गयी है। इसके अलावा अन्य तहसील क्षेत्रों के भी मामले सामने आए हैं।









