सचिव से गाली गलौच…जान से मारने की धमकी…एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने किया आरोपी धमकीबाज को गिरफ्तार
आदतन बदमाश की जान से मारने की धमकी

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—मल्हार पुलिस ने ग्राम सचिव से वाद विवाद और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पकड़ा है। आरोपी राकेश कुमार दुबे को शासकीय कार्य मे व्यवधान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी शासकीय सेवक से मारमीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने को लेकर पहले से ही एक अन्य अपराध दर्ज है।
मल्हार पुलिस के अनुसार 20 सितम्बर को ग्राम सचिव जैतपुर किरणलता खांडेकर , पंचायत भवन में सरपंच ,पंच और ग्रामीणों के साथ मासिक बैठक कर रही थी। इस दौरानशासकीय कार्य को अंजाम दिया जा रहा था। बैठक के दौरान ही आरोपी राकेश दुबे पंचायत भवन पहुंचा। दुबे ने मृत्यु प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने को कहा।
पुलिस के अनुसार हस्ताक्षर की बात को लेकर सचिव किरणलता ने कहा कि पिता की मृत्यु बिलासपुर स्थित अस्पताल में हुई है। रिपोर्ट के आधार पर बिलासपुर से ही मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाएं। इतना सुनते ही राकेश दुबे आपे से बाहर हो गयी। बैठ के बीच में ही गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने लगा।
राकेश दुबे ने शासकीय कार्य मे ना केवल बाधा डाला…बल्कि मुक्का से मारपीट कर अश्लील गाली गलौच भी किया है। किरणलता की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराध दर्ज किया गया। आरोपी राकेश दुबे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी राकेश कुमार दुबे के खिलाफ पहले भी शासकीय सेवक के साथ मारपीट ,गाली गलौच और शासकीय कार्य मे व्यवधान उत्पन्न का अपराध दर्ज है।









