IT Raid : रियल एस्टेट कारोबारी और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई

IT Raid :अलवर। रियल एस्टेट कारोबारी त्रेहान होम डवलपर्स और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई शनिवार रात को पूरी हो गई।
IT Raid : मीडिया रिपोर्ट अनुसार तीन दिन चली कार्रवाई में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की अघोषित सम्पत्ति उजागर हुई है। इसके अलावा आयकर विभाग की टीम ने डवलपर्स के ठिकानों से करीब 19.50 करोड़ रुपए का कैश और गोल्ड सीज किया है। कार्रवाई पूरी होने के बाद टीम अलवर से रवाना हो गई।
आयकर विभाग के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार तीन दिन के सर्च ऑपरेशन में रियल एस्टेट कारोबारी और उसके सहयोगियों के ठिकानों से करीब 7 करोड़ रुपए और 12.50 करोड़ रुपए का सोना बरामद हुआ। जिसमें 8.50 करोड़ रुपए की कीमत की सोने की ईंट भी शामिल हैं।इसके अलावा करीब 100 करोड़ रुपए की अघोषित सम्पत्ति उजागर हुई। जिसमें प्लॉट, फ्लैट और जमीनों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। आयकर विभाग की तीन दिन तक चली इस कार्रवाई से अलवर के रियल एस्टेट कारोबारी और उनसे जुड़े लोगों में हड़कंप मचा रहा।









