IMD Weather Forecast: देश के इस राज्य में गिरा 2 से 3 डिग्री तापमान, IMD ने जारी किया अपडेट

IMD Weather Forecast: देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले चार पांच दिनों जहां उत्तर भारत में तेज धूप की वजह से गर्मी का अहसास हो रहा था, वहीं अब एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।
IMD Weather Forecast।IMD के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली के साथ हरियाणा, यूपी, पंजाब, राजस्थान समेत कुछ राज्यों में कोहरा रह सकता है।
IMD Weather Forecast।दिल्ली में आज सुबह कोहरे की मोती परत छाई हुई है। इसके साथ ही तापमान कम होने से लोगों को शीतलहर का अहसास हो रहा है।
वहीं कोहरे की वजह से दिल्ली आ रहीं कई ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। इसके साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स प्रभावित हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी।
उत्तर प्रदेश के मौसम ने ठंड का रुख ले लिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि UP में फिर से ठंड लौट सकती है। न्यूनतम तापमान 2℃ से 3℃ तक हो सकता है।
पूर्वी यूपी में कहीं- कहीं पर घना कोहरा छाने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती और कुशीनगर जिले में घना कोहरा छाने के आसार जताए गए हैं।
साथ ही महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अम्बेडकरनगर और उसके आसपास के इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।
राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का दौर जारी है IMD के अनुसार आगामी एक-दो दिन में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की प्रबल संभावना है।
पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड जारी है। तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के फरीदकोट में कड़ाके की ठंड रही है और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने कहा कि 29 जनवरी तक बादल छाए रहने की संभावना है।
29 जनवरी की रात या 30 जनवरी की सुबह के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात होने की संभावना है जिसके बाद मौसम आंशिक रूप से सामान्य तौर पर बना रहेगा।

