ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, 23 लाख से अधिक नगदी मिली

मंदसौर/भोपाल/मध्यप्रदेश की मंदसौर जिला पुलिस ने सायबर ठगी (ऑनलाइन) के जरिए एक व्यापारी को 38 लाख रुपयों से अधिक की चपत लगाने के मामले का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय सायबर ठग गिरोह के मुख्य सरगना समेत चार आरोपियों को पश्चिम बंगाल और बिहार से गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से 23 लाख रुपए से अधिक की नगदी भी मिली है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23़ 31 लाख रुपए नगद के अलावा 11 माेबाइल फोन, 38 फर्जी सिम कार्ड, 30 एटीएम कार्ड और 14 बैंक पासबुक जप्त की हैं।

राज्य के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने मंदसौर जिला पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद को शाबाशी दी.

सीहोर जिले के आष्टा के पास आज शाम आष्टा-शुजालपुर रोड पर एक दुर्घटना मे दो दर्जन ग्रामीण घायल हो गए जिनमे एक महिला कि मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार काजीखेड़ी मोड़ के पास ग्राम गुराडिया रूपचंद से एक कार्यक्रम में भाग लेने करीब 25 से 30 लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर ग्राम सुलखेड़ी जा रहे थे। तभी शुजालपुर की ओर से आ रहे एक डंपर ने सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गये।

टक्कर मारने वाला डंपर भी खंती में पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर ट्राली में सवार लगभग सभी ग्रामीण जिनकी संख्या दो दर्जन से अधिक बताई गई सभी घायल हो गए।

सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप,उदय,का गंभीर आरोप..आदिवासियों की जमीन पर उद्योगपति का कब्जा...फर्जीवाड़ा कर बनाया दस्तावेज..

इसमें लगभग 18 लोगों को अधिक चोट आने के कारण उनका सिविल अस्पताल आष्टा लाया गया।आष्टा एसडीएम स्वाति उपाध्याय मिश्रा ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी अनुसार उक्त दुर्घटना में 18 ग्रामीण घायल है तथा 8 से 10 लोगों को जो अति गंभीर थे, उन्हें जिला चिकित्सालय सीहोर एंबुलेंस के माध्यम से भेजा गया है । तथा इसमें एक महिला पांचू बाई की मौत हो गई है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *