आबकारी कार्रवाई…9 ठिकानों पर छापा..9 अपराध दर्ज…टीम की रेड कार्रवाई..150 लीटर महुआ शराब…1700 किलो लहान..जब्त कर किया नष्ट

गंदी नालियों से नालियों से बरामद हुआ लहान..और देशी शराब

बिलासपुर—जिला आबकारी टीम ने एक बार फिर कलेक्टर अवनीश के आदेश पर बड़ी रेड कार्रवाई को अंजाम दिया है। आबकारी सहायक उपायुक्त नवनीत ने बताया कि कलेक्टर आदेश और मुखबीर की सूचना पर टीम ने अलग अलग वृत्त के गांवों में धावा बोला। कोटा वृत्त प्रभारी धर्मेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में टीम ने पंचायत चुनाव के दौरान घर से निगलने वाली गंदी नालियों से देशी महुआ शराब का जखीरा जब्त किया है। टीम ने करीब 1700 किलोग्राम लहान बरामद कर नष्ट कर दिया है।
 
आबकारी सहायक उपायुक्त नवनीत तिवारी ने बताया कि कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देश पर टीम ने सहायक आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर और निरीक्षक धर्मेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में कोचियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजांम दिया है। विभाग को जानकारी मिली कि पंचायत चुनाव के दौरान लमकेना समेत दर्जनों गांवों में देशी शराब की खरीद बिक्री और निर्माण को अंजाम दिया जा रहा है। सूचना के बाद तत्काल टीम को ग्राम लमकेना,साजापाली,नेवरा,बुंदेला,भिल्मी,परसाकांपा में अवैध मदिरा के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आदेश दिया गया। मा्मले की जानकारी से आयुक्त आर संगीता को भी अवगत कराया गया।
  
 टीम ने ग्राम नेवरा में राजेंद्र खाण्डे से 13लीटर महुआ शराब,, बलिराम खांडे से 07लीटर, साजापाली निवासी सुखसिंग धनवार के ठिकाने से करीब 9 लीटर देशी कच्ची शराब बरामद किया गया। इसके अलावा सुखसिंग से  90किलोग्राम महुआ लहान भी जब्त किया गया है। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़  आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया । आरोपियों को  गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।
 
 नवनीत तिवारी ने बताया कि सहायक आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर और इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र शुक्ला की टीम ने ग्राम भिल्मी थाना सीपत स्थित तालाब में भी छानबीन अभियान चलाया। इसके अलावा ग्राम लमकेना में गंदे नालो से छिपाकर रखी गयी महुआ शराब और हजारों किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया। टीम ने तत्काल कार्रवाई कर बरामद शराब और लहान को नष्ट किया। साथ ही अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध भी दर्ज किया है। टीम ने ग्राम नेवरा में भी रेड कार्रवाई को अंजाम दिया। वृत्त कोटा के ग्राम परसाकापा , बिल्हा वृत्त के ग्राम बुंदेला और सीपत वृत्त स्थित  ग्राम भीलमी में भी प्रकरण दर्ज किया। 
 
         नवनीत तिवारी ने बताया कि टीम ने कुल 9 ठिकानों पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और अगुवाई में छापामार अभियान चलाया । इस दौरान 9 अपराध दर्ज करने के साथ ही कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया  है।
 
     कार्यवाही  में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर,छबि पटेल आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ल, नेतराम बंजारे, ऎश्वर्या मिंज मुख्य आरक्षक जनक राम जगत,अनिल पाण्डे ,सुभाष तिवारी ,जयशंकर कमलेश,कल्याण कहरा सिद्धार्थ श्रीवास्तव ,प्रभुवन बघेल एवं ड्राइवर जीतेन्द्र शर्मा कृष्णा संदीप खलखो,दीपक का योगदान रहा।
शहर को सीएम देंगे 143 करोड़ का तोहफा...राउत नाच महोत्सव में करेंगे शिरकत...23 को लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *