कांग्रेस सरकार ने बस्तर को बनाया भ्रष्टाचार का चारागाह..भाजपा नेता मनीष का बयान…पत्रकार हत्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

जनता को गिल्ली डंडा गेंडी में उलझाया..कांग्रेसियों को दिया लूट का लायसेंस

बिलासपुर—भाजपा नेता पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने साहसी निष्पक्ष दबंग पत्रकार मुकेश चंद्राकर की बर्बरता पूर्वक हत्या के लिए शोक जाहिर किया है। मनीष ने कहा कि कांग्रेस पदाधिकारी ठेकेदार को मौत की सजा होनी चाहिए। बेकसूर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कांग्रेस एससी मोर्चा प्रदेश सचिव ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और उसके भाई रितेश दिनेश ने अपने साथी के साथ मिलकर किया है। शर्म की बात है कि हत्यारा ठेकेदार छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा पदाधिकारी है।
  मनीष अग्रवाल ने बताया कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने माओवाद का हौवा बनाकर बस्तर जाने वाले विकास के सारे रास्तों को बन्द कर दिया। कांग्रेसियों ने प्रदेश की जनता को बस्तर से दूर रखकर जमकर भ्रष्टाचार किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने आदिवासियों और उनके हितों का जमकर शोषण किया। इतना ही नहीं कांग्रेस के बड़े बड़े नेताओं ने खनिज संसाधनों का जमकर दोहन किया। और अब जब मुकेश चन्द्राकर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाया तो उसकी आवाज को हमेशा हमेशा के लिया कांग्रेसियं ने बन्द कर दिया है।
पूर्व एल्डरमैन ने बताया कि पिछली सरकार ने पांच साल में बस्तर को भय आतंक और माफियों का पनाहगाह बनाया है। नई सरकार आने के बाद बस्तर में किए गए भ्रष्टाचार की परत दर परत खुलने लगी है। इस बात की चिन्ता अब कांग्रेसियों को सताने भी लगी है। यही कारण है कि पोल खुलते देख कांग्रेस के बड़े नेंता अनर्गल बयानबाजी  करना शुरू कर दिया है।
मनीष ने कहा कि बस्तर आदिवासी क्षेत्रों में पंचायत ग्रामीण विकास सड़क में भ्रष्टाचार का मुद्दा विधानसभा सत्र में उठाया गया। भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार ठेकेदार कांग्रेस के पदाधिकारी हैं। 56 करोड़ की सड़क का ठेका 112 करोड़ का भुगतान कांग्रेस कार्यकाल में किया गया है। इतना रूपया खर्च होेने के बाद सड़क सिर्फ कागज में ही बनी है। शिकायत के बाद तत्कालीन सरकार ने जांच कर बताया कि सड़क बारिश में बह गयी।  जैसे कांग्रेस सरकार ने पांच साल में लाखों करोड़ों रूपया गोबर में बहा दिया है।
कांग्रेस नेताओं से संरक्षण प्राप्त ठेकेदार और सप्लायर 5 सालों में बस्तर को भ्रष्टाचार का चारागाह बना दिया है। कांग्रेस  नेताओं ने जनता को भौरा गिल्ली डंडा नरवा गरवा घुरुवा बाड़ी गेंड़ी में उलझा कर रखा। और अपने आदमियों को बस्तर लूटने का खुला लायसेंस दिया।  इसके अलावा बस्तर समेत समूचे प्रदेश को कांग्रेस सरकार ने अपराधियों को अघोषित संरक्षण देकरअपराधगढ़ बना दिया।
    पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या पूरे मीडिया जगत पर गहरा आघात है।  हत्यारे कांग्रेस ठेकेदार और उसके साथियों को  फांसी की सजा होनी चाहिए। हत्या के पीछे बहुत बड़ी साजिश की बू आ रेही है। मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए। इसके बाद ही असली सच्चाई और कांग्रेस माफियों  का चेहरा बेनकाब होगा। मुकेश चन्द्राकर की आत्मा को शांति मिलेगी।
पैंसो की हुई कमी...तो नकाबपोश ने बनाया एटीएम लूट का प्लान...सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान..टंगिया समेत बिल्हा में पकड़ाया आरोपी

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles