CG NEWS:मां कर्मा के नाम से डाक टिकट हुआ जारी, लोगों में 1 लाख टिकट बांटेंगे तोखन साहू

CG NEWS:बिलासपुर। भारत सरकार ने तैलिक समाज की मांग पूरी करते हुए भक्त माता कर्मा के नाम पर डाक टिकट जारी कर दिया है। टिकट जारी होने के साथ ही वर्षों पुरानी मांग पूरी करवाने की पहल करने वाले केंद्रीय शहरी और आवासन राज्यमंत्री तोखन साहू 1 लाख डाक टिकट वितरित करेंगे जिससे लिए आर्डर दें चुके हैं। साथ ही भारत सरकार द्वारा भी 2 लाख डाक टिकट वितरण किया जायेगा।

गौरतलब है कि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू 22 दिसंबर को भोपाल में अखिल भारतीय तैलिक साहू संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां देशभर के साहू समाज के पदाधिकारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू से भक्त माता कर्मा के नाम पर डाक टिकट जारी करने की मांग की थी। जिस पर तुंरत एक्शन लेते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने 15 दिन के भीतर समाज की यह मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था और साहू समाज की वर्षों से लंबित मांग को महज 12 दिन में पूर्ण करवा दिया। भक्त माता कर्मा करोड़ों लोगों की आराध्य देवी हैं, जिनके नाम पर डाक टिकट जारी करने के लिए साहू संघ के पदाधिकारियों, अनेक जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों ने प्रयास अथक किए। मगर आज केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू के प्रयास से यह पुनीत कार्य सफल हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर वर्षभर चलने वाले समारोह का किया शुभारंभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *